Move to Jagran APP

राहुल गांधी ने कहा- प्रियंका व सिंधिया को यूपी में कांग्रेस की सरकार बनवाने का लक्ष्य

अमेठी के सलोन में नुक्कड़ सभा में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य प्रदेश में अपनी सरकार बनाने का है। प्रियंका के साथ युवा नेता ज्योतिरादित्य को मोर्चा पर लगाया गया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 02:57 PM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 06:14 PM (IST)
राहुल गांधी ने कहा- प्रियंका व सिंधिया को यूपी में कांग्रेस की सरकार बनवाने का लक्ष्य
राहुल गांधी ने कहा- प्रियंका व सिंधिया को यूपी में कांग्रेस की सरकार बनवाने का लक्ष्य

अमेठी, जेएनएन। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दो दिन के दौरे पर आए राहुल गांधी ने आज उत्तर प्रदेश के लिए अपना लक्ष्य बता दिया। अमेठी के सलोन में नुक्कड़ सभा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनाने का है। इसी काम के तहत प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोर्चा पर लगाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हम अखिलेश और मायावती का सम्मान करते हैं, लेकिन कांग्रेस को खुद की जगह बनानी चाहिए। 

prime article banner

राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनने का दावा किया है। अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के सलोन कस्बे में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका व सिंधिया को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनवाने का लक्ष्य देने की जानकारी दी। राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनने का दावा किया है। राहुल ने कहा कि प्रियंका महासचिव बनने के बाद आपके दर्शन करने अमेठी आएगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का शासन अब कांग्रेस के मुख्यमंत्री के पास होगा। अगले विधानसभा चुनाव में यूपी में कांग्रेस पार्टी अपना मुख्यमंत्री बनाएगी। अमेठी में कार्यकर्ताओं के बीच राहुल गांधी ने कहा कि मैंने प्रियंका को उत्तर प्रदेश का महासचिव बना दिया है। अब वह यहां पर कांग्रेस का सीएम बनवाने का काम करेंगी। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव चलते हुए प्रियंका गांधी को ईस्ट यूपी महासचिव नियुक्त किया। प्रियंका गांधी फरवरी के पहले सप्ताह में अपना कार्यभार संभालेंगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी की कमान सौंपी गई है।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनाव में बड़ी तैयारी के साथ उतरेगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी पूरी ताकत के साथ उत्तर प्रेदश में चुनाव लड़ेगी। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद किसानों को कर्ज माफी का अपना वादा पूरा करेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि सीबीआई निदेशक को रात डेढ़ बजे हटाया गया। उनके दफ्तर को सील कर दिया गया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बहाल कर दिया। राहुल के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही रहे। अपने 30 मिनट के भाषण में उन्होंने 25 मिनट केवल मोदी की खामियां गिनाने में लगाया। चौकीदार चोर नारे भी लगवाये। गली गली में शोर है, चौकीदार चोर है, नारा भी दिया। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हमने किसानों के कर्ज़ माफ करने का वादा किया था और उसे पूरा किया। मैं नरेंद्र मोदी जैसा नहीं, मैं झूठ नहीं बोलता। मैं आप लोगों से उस फूड पार्क का वादा करना चाहता हूं, जिसे मोदी जी ने रोक दिया, वह अमेठी में 101 फीसदी बनेगा। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी का मतलब झूठ बोलने की मशीन है। इसके अलावा नफरत मतलब नरेंद्र मोदी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी तो भगवान का नाम लेने के बाद सीधे झूठ बोलते हैं। 

उन्होंने कहा कि मोदी जहां भी जाते हैं, नफरत फैलाते हैं। उत्तर प्रदेश में हिंदु व मुस्लिम को लड़ाते हैं तो पंजाब में हिंदु व सिख को लड़ाने की जुगत में हैं। गुजरात में कहते हैं कि यहां से उत्तर प्रदेश व बिहार के लोगों को बाहर कर दो। यह देश अब तो नफरत से नहीं चल सकता है। यह देश तो लोगों को जोडऩे से आगे बढ़ेगा। मोदी को जोडऩा नहीं आता है। 

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी का मतलब झूठ बोलने की मशीन है। इसके अलावा नफरत मतलब नरेंद्र मोदी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी तो भगवान का नाम लेने के बाद सीधे झूठ बोलते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनाव में बड़ी तैयारी के साथ उतरेगी। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद किसानों को कर्ज माफी का अपना वादा पूरा करेंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि आप इस बात को याद रखो आपका एक सिपाही एक नहीं दो... एक नहीं अब तीन सिपाही हैं और आपके लिए देश में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने प्रियंका से कह दिया है कि जैसे ही जनरल सेक्रेटरी बनेगी उसको यहां आकर आपके दर्शन करने हैं। 

उन्होंने कहा कि सरकार कहती है हमारे पास पैसा नहीं है। हमने एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में दस दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ किया। हमनें चुनाव में वादा किया था वह दो दिन के अंदर ही पूरा कर दिया। पीएम मोदी ने 15 से 20 उद्योगपतियों का साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये माफ किया है। वो पैसा आपका था। वह अमेठी, यूपी, और देश के अन्य युवाओं का पैसा था। नरेंद्र मोदी के साथ साठगांठ करके उद्योगपति अपना कर्जा माफ कराते हैं। देश में मनरेगा चलाने के लिए 35 हजार करोड़ रुपये लगते हैं, पीएम मोदी ने एक साल का मनरेगा का पैसा नरीव मोदी के नाम किया। वह 30 हजार करोड़ रुपये लेकर भाग गया।

राहुल गांधी ने राफेल पर भी मोदी सरकार को घेरा और कहा राफेल मामले में सरकार ने जमकर भ्रष्टाचार किया। मोदी सरकार ने अपने हिसाब से फाइटर जेट का दाम बढ़ाया। फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा कि वह (मोदी) फ्रांस आए और उनसे मिले और कहा कि आप अगर हमें फाइटर जेट बेचना चाहते हैं तो अनिल अंबानी को ठेका दे दो। पर्रिकर कहते हैं हमें कुछ नहीं पता,यानी रक्षा मंत्रालय से पूछे बगैर पीएम मोदी ने दुनिया का सबसे बड़ी डील किया। उन्होंने अपने से ही राफेल की कीमत बदली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.