Move to Jagran APP

राहुल गांधी का वार, नीरव मोदी और उन्नाव दुष्कर्म पर चुप क्यों हैं पीएम

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नीरव मोदी और उन्नाव दुष्कर्म के मामले में पीएम मोदी चुप क्यों हैं।

By Manish NegiEdited By: Published: Sun, 26 Aug 2018 11:17 AM (IST)Updated: Sun, 26 Aug 2018 11:17 AM (IST)
राहुल गांधी का वार, नीरव मोदी और उन्नाव दुष्कर्म पर चुप क्यों हैं पीएम
राहुल गांधी का वार, नीरव मोदी और उन्नाव दुष्कर्म पर चुप क्यों हैं पीएम
लंदन, एएनआई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के मुद्दे पर लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोल रहे हैं। ब्रिटेन दौरे पर गए राहुल गांधी ने नीरव मोदी और उन्नाव दुष्कर्म मामले को लेकर भाजपा को घेरा। लंदन में शनिवार को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नीरव मोदी और उन्नाव दुष्कर्म के मामले में पीएम मोदी चुप क्यों हैं। राहुल ने ये भी कहा कि भाजपा देश का बंटवारा कर रही है। 

राहुल गांधी ने कहा 'भाजपा जबरन देश की एकता को तोड़ने की कोशिश कर रही है। लेकिन, कांग्रेस हमेशा भारतीय एकता को बचाने की कोशिश करती रहेगी। कांग्रेस नफरत नहीं फैलाती और ये अपने विपक्षियों को गले भी लगा सकती है।' राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जैसे देश के सर्वोच्च संस्था के अंदर डर का माहौल पैदा कर दिया है। ये संस्थाएं आज स्वतंत्र रूप से और बिना बीजेपी के हस्तक्षेप के काम नहीं कर सकती हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.