Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • politics
  • national
LIVE BLOG

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ जारी, कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से की मुलाकात

National Herald Case: ईडी के सामने मनी लांड्रिंग मामले में जांच के लिए आज राहुल चौथी बार पेश हुए। राहुल से इससे पहले तीन बार पूछताछ हो चुकी है। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता आज फिर प्रदर्शन कर रहे हैं।

By Mahen KhannaMon, 20 Jun 2022 06:07 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, एएनआइ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लान्ड्रिंग मामले में चौथे दौर की पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। राहुल से इस पूछताछ के विरोध में कांग्रेस पार्टी देश भर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रही है। बता दें कि वायनाड के सांसद से ईडी ने 13 से 15 जून तक पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के भारी विरोध के बीच पूछताछ की थी।

गौरतलब है कि ईडी ने राहुल को 17 जून को फिर से पेश होने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने अधिकारियों से पेश होने से छूट देने का अनुरोध किया और 20 जून को पेश होने का आग्रह किया। बाद में, ईडी ने राहुल गांधी को सोमवार को जांच में शामिल होने के लिए नया समन जारी किया।

National Herald Case:

20 Jun 20225:32:38 PM
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और राहुल गांधी की ईडी की पूछताछ, अग्निपथ योजना का विरोध करने पर पुलिस द्वारा सांसदों के साथ बदसलूकी की बात रखी।

20 Jun 20224:35:14 PM
ईडी जांच को लेकर आज कांग्रेस सांसदों की बैठक

नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लान्ड्रिंग मामले में राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच को लेकर कांग्रेस सांसद संसद में संसदीय दल कार्यालय में बैठक करेंगे। इसमें केंद्र की नई शुरू की गई अग्निपथ भर्ती योजना पर भी चर्चा की जाएगी।

20 Jun 20224:31:57 PM
लंच के बाद फिर राहुल से पूछताछ

कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड धनशोधन मामले में पूछताछ के चौथे दिन सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष सुबह 11.30 पर पेश हुए। राहुल दोपहर लगभग 3:15 बजे भोजन के लिए रवाना हुए और उसके बाद फिर से पूछताछ में शामिल हुए।

20 Jun 20224:09:32 PM
दिल्ली के राजीव चौक पर कांग्रेस का विरोध

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के राजीव चौक इलाके में राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूछताछ को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। चौक के बाहरी घेरे में कार्यकर्ताओं के सड़क पर बैठने के बाद यातायात कुछ देर के लिए बाधित भी हो गया।

20 Jun 20223:40:23 PM
सलमान खुर्शीद बोले-ईडी के पास नहीं है कोई काम

राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की जांच पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि शायद ईडी के पास काम करने के लिए नहीं है, इसलिए एजेंसी हर दिन राहुल गांधी को बुलाती है।

20 Jun 20222:05:23 PM
कांग्रेस के आरोप पर दिल्ली पुलिस का बयान आया सामने
blog images

कांग्रेस द्वारा दिल्ली पुलिस के खिलाफ हाथापाई के आरोप के बाद दिल्ली पुलिस की पीआरओ सुमन नालवा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगर कुछ गलत होगा तो कानून अपना काम करेगा।

20 Jun 20221:04:50 PM
शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की आवाजाही शुरू, प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली के कनाट प्लेस के निकट शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन को पुलिस ने आधे घंटे बाद फिर शुरू करा दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके मद्देनजर कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया क्योंकि वह पटरियों और स्टेशन से हटने का नाम नहीं ले रहे थे।

20 Jun 202212:38:57 PM
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन को रोक दिया है और रेलवे ट्रैक को भी ब्लाक किया।

#WATCH Indian Youth Congress workers stop a train, block railway track at Delhis Shivaji Bridge railway station, in protest against the Enforcement Directorate questioning of Congress leader Rahul Gandhi and the Centres #Agnipath recruitment scheme pic.twitter.com/GmguTvPfDl

— ANI (@ANI) June 20, 2022
20 Jun 202212:29:25 PM
अशोक गहलोत का दिल्ली पुलिस पर हमले का आरोप
blog images

विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने दिल्ली पुलिस पर हमले के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार चौथे दिन शांतिपूर्वक धरना दे रहे हैं लेकिन इसके बावजूद पुलिस हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला कर रही है।

20 Jun 202212:24:01 PM
प्रियंका गांधी ने जंतर मंतर जाते हुए एक समर्थक को अपनी कार में बिठाया

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक अनोखा नजारा दिखा। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने राहुल गांधी के एक समर्थक को अपनी कार में इसलिए बिठाया क्योंकि वह भी जंतर-मंतर पर पैदल जा रहा था। कांग्रेस पार्टी वहां नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल के खिलाफ ईडी जांच का विरोध कर रही है।

#WATCH | Delhi: Congress leader Priyanka Gandhi Vadra takes Rahul Gandhis supporter in her car as she headed towards Jantar Mantar where her party is protesting over ED probe against Rahul in the National Herald case pic.twitter.com/K1lZS5Rift

— ANI (@ANI) June 20, 2022
20 Jun 202211:31:01 AM
ईडी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय पहुंच चुके हैं। एजेंसी द्वारा उनसे पूछताछ का आज चौथा दिन है।

#WATCH | Delhi: Congress leader Rahul Gandhi arrives at the Enforcement Directorate (ED) office, for questioning in the National Herald case. Today is the fourth day of his questioning by the agency. pic.twitter.com/4XHeiqf8Sr

— ANI (@ANI) June 20, 2022
20 Jun 202211:03:59 AM
कुछ देर में ईडी दफ्तर पहुंचेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कुछ ही देर में ईडी के दफ्तर पहुंचेंगे। वह आज चौथी बार ईडी के सामने पेश होंगे।

20 Jun 202210:50:35 AM
जंतर-मंतर पर कांग्रेस का 'सत्याग्रह' शुरू
blog images

कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी को ईडी के समन के खिलाफ जंतर-मंतर पर सत्याग्रह शुरू कर दिया है। इस सत्याग्रह में मल्लिकार्जुन खड़गे, सलमान खुर्शीद, के सुरेश, वी नारायणसामी और अन्य शामिल हैं।

20 Jun 202210:00:19 AM
मान सिंह रोड पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
blog images

राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के चलते दिल्ली पुलिस ने मान सिंह रोड पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के लिए राहुल गांधी को आज ईडी के सामने चौथे दिन पेश होना है।

20 Jun 20229:29:39 AM
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मिलेगा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज शाम राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से भी मुलाकात करेगा और दिल्ली पुलिस द्वारा पार्टी मुख्यालय में प्रवेश और विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी सांसदों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मुद्दे पर एक ज्ञापन सौंपेगा।

20 Jun 20229:26:35 AM
जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी आज राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध करने और कांग्रेस मुख्यालय में नेताओं से दिल्ली पुलिस के कथित हमले को लेकर जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस इसके लिए देशभर में सत्यग्रह अभियान चलाएगी।

LIVE: Special Congress Party Briefing by Shri @ajaymaken at the AICC HQ.
https://t.co/gtveB4JmEP

— Congress (@INCIndia) June 20, 2022
20 Jun 20229:08:34 AM
ट्रैफिक पुलिस की इन जगहों से बचने की सलाह

विशेष यातायात व्यवस्था के कारण नई दिल्ली में गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक और पृथ्वीराज रोड से आगे आज बसों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड से जाने को बचने की सलाह दी है।

20 Jun 20228:49:30 AM
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की

राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच पर कांग्रेस के विरोध के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में उन जगहों का जिक्र है जहां जाने की अनुमति नहीं होगी।

20 Jun 20228:31:19 AM
देशभर में राहुल से चौथी बार ईडी की पूछताछ का विरोध करेगी कांग्रेस

 राहुल गांधी से आज नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता देशभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस का आरोप है कि ईडी केंद्र के इशारे पर काम कर रही है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us