Move to Jagran APP

होली पर नानी को 'सरप्राइज' देने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इटली रवाना

राहुल ने ट्वीट किया, 'मेरी नानी 93 साल की हैं। वह दुनिया में सबसे दयालु महिला हैं। इस बार होली की छुट्टी उनके साथ बिताकर मैं उन्हें 'सरप्राइज' देना चाहता हूं।

By Sachin BajpaiEdited By: Published: Thu, 01 Mar 2018 10:36 PM (IST)Updated: Fri, 02 Mar 2018 08:35 AM (IST)
होली पर नानी को 'सरप्राइज' देने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इटली रवाना
होली पर नानी को 'सरप्राइज' देने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इटली रवाना

नई दिल्ली, प्रेट्र : अपनी नानी को 'सरप्राइज' देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को इटली रवाना हो गए। राहुल गांधी अपनी नानी के साथ होली का पर्व मनाएंगे। यह जानकारी राहुल गांधी ने खुद ट्विटर पर दी। इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं भी दी हैं।

loksabha election banner

राहुल ने ट्वीट किया, 'मेरी नानी 93 साल की हैं। वह दुनिया में सबसे दयालु महिला हैं। इस बार होली की छुट्टी उनके साथ बिताकर मैं उन्हें 'सरप्राइज' देना चाहता हूं। मैं उनका आशीर्वाद लेने के लिए अब इंतजार नहीं कर सकता।' एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'आप सभी को होली की शुभकामनाएं। सभी आनंद से उत्सव मनाएं।'

मध्य प्रदेश उपचुनाव में जीत पर बोले, 'बदलाव की आहट'

राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के कोलारस और मुंगावली में हुए उपचुनाव में मिली जीत के बाद भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने इसे 'बदलाव की आहट' करार दिया है। ट्विटर पर दी अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने लिखा, 'यह अहंकार और कुशासन की हार है।'

राहुल ने ट्वीट किया, 'मध्य प्रदेश की जागरूक जनता, मतदाताओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कोलारस और मुंगावली की शानदार जीत की बधाई। यह अहंकार और कुशासन की हार तथा उम्मीद की जीत है। पहले राजस्थान और अब मध्य प्रदेश ने साबित किया कि बदलाव की आहट दस्तक दे रही है।'

मालूम हो, दोनों सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे बुधवार को घोषित किए गए थे। जिसमें कांग्रेस ने दोनों ही विधानसभा सीटें जीतें थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.