विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पप्पू नहीं हैं राहुल गांधी, उनके विजन का BJP नहीं निकाल पाई तोड़', US में और क्या बोले सैम पित्रोदा

By Agency Edited By: Mahen Khanna
Published: Mon, 09 Sep 2024 09:43 AM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2024 10:01 AM (IST)

Sam Pitroda Praised Rahul Gandhi अमेरिका के टेक्सास में आयोजित एक कार्यक्रम में गांधी परिवार के राजनीतिक सलाहकार सैम पित्रोदा ...और पढ़ें

Sam Pitroda Praised Rahul Gandhi सैम पित्रोदा ने की राहुल की तारीफ।
Sam Pitroda Praised Rahul Gandhi सैम पित्रोदा ने की राहुल की तारीफ।

HighLights

  1. सैम पित्रोदा ने राहुल गांधी के तारीफों के पुल बांधे।
  2. पित्रोदा ने भाजपा पर राहुल की गलत छवि बनाने का आरोप लगाया।

एजेंसी, टेक्सास। Sam Pitroda Praised Rahul Gandhi राहुल गांधी पप्पू नहीं हैं। राहुल काफी समझदार और पढ़े-लिखे हैं। उनकी समझ और सोच का भाजपा भी तोड़ नहीं निकाल पाई। ये बातें इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष और गांधी परिवार के राजनीतिक सलाहकार सैम पित्रोदा ने अमेरिका में कही। 

राहुल की तारीफ में बांधे पुल

पित्रोदा ने अमेरिका के टेक्सास में आयोजित एक कार्यक्रम में राहुल गांधी के तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा,

राहुल गांधी का एजेंडा कुछ बड़े मुद्दों को संबोधित करना है। मैं आपको बता दूं कि वह 'पप्पू' नहीं हैं, वह उच्च शिक्षित हैं, वह किसी भी विषय पर गहरी सोच रखने वाले रणनीतिकार हैं।

भाजपा पर बोला हमला

सैम पित्रोदा ने आगे कहा कि राहुल गांधी की सोच का कोई तोड़ नहीं है। उनके पास एक ऐसा दृष्टिकोण है जिसको गलत दिखाने के लिए भाजपा ने करोड़ों रुपये खर्च किए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राहुल के खिलाफ गलत दृष्टिकोण बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

राहुल ने भाजपा-RSS पर बोला हमला

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीन दिनों के दौरे पर अमेरिका गए हैं। अपनी अमेरिकी यात्रा के पहले दिन राहुल ने डलास में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के छात्रों और शिक्षाविदों से बातचीत की। बातचीत के दौरान राहुल ने भाजपा और आरएसएस पर जमकर हमला भी बोला।

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi In USA: राहुल गांधी ने क्यों की देशभर की पैदल यात्रा? कांग्रेस सांसद ने US में किया खुलासा