Rahul Gandhi Resign: राहुल गांधी ने अपने ट्विटर से कांग्रेस अध्यक्ष भी हटाया
कांंग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद ट्विटर के बायो से अध्यक्ष हटा लिया है।
नई दिल्ली, एएनआइ। राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद ट्विटर अकाउंट के बायो से अध्यक्ष भी हटा लिया है।
लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी राहुल गांधी ने ली है। कुछ देर पहले राहुल गांधी ने एक चिट्ठी ट्वीट की है। राहुल गांधी ने चिट्ठी में लिखा है कि चुनाव में हार की जिम्मेदारी मेरी है और मैं इस्तीफा दे चुका हूं।
उन्होंने खुले पत्र में लिखा कि पार्टी में कई और लोगों को इस हार की जिम्मेदारी लेनी होगी लेकिन अध्यक्ष के नाते मैं सिर्फ ओरों को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकता।
बता दें कि चुनाव परिणाम आने के बाद राहुल गांधी ने 25 मई को इस्तीफे की पेशकश की थी। वायनाड से सांसद राहुल गांधी 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष बने थे।
पार्टी से राहुल के इस्तीफे के बाद बताया जा रहा है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा, सुशील कुमार शिंदे, अशोक गहलोत को अध्यक्ष बनाया जा सकता है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मोतीलाल वोरा का नाम सबसे आगे चल रहा है।