Move to Jagran APP

राहुल के 'अलग चेहरे': ट्विटरबाजों ने ली मौज, BJP ने भी रिट्वीट किया कांग्रेस का ट्वीट

कांग्रेस ट्विटर हैंडल से राहुल गांधी की कुछ ऐसी फोटो ट्वीट की गईं, जिससे सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की फजीहत हो गई।

By Manish NegiEdited By: Published: Fri, 24 Aug 2018 09:43 AM (IST)Updated: Fri, 24 Aug 2018 09:52 AM (IST)
राहुल के 'अलग चेहरे': ट्विटरबाजों ने ली मौज, BJP ने भी रिट्वीट किया कांग्रेस का ट्वीट
राहुल के 'अलग चेहरे': ट्विटरबाजों ने ली मौज, BJP ने भी रिट्वीट किया कांग्रेस का ट्वीट

नई दिल्ली, जेएनएन। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आजकल कुछ भी करते हैं वो चर्चा का विषय बन जाते हैं। राहुल के कारनामों की वजह से सोशल मीडिया के यूजर मजाक उड़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जिसकी वजह से राहुल सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। दरअसल, राहुल गांधी इन दिनों जर्मनी दौरे पर हैं। राहुल ने बुधवार को हैम्बर्ग स्थित बूसेरियस समर स्कूल में लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।

loksabha election banner

लेकिन, गुरुवार शाम को कांग्रेस ट्विटर हैंडल से राहुल गांधी की कुछ ऐसी फोटो ट्वीट की गईं, जिससे सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की फजीहत हो गई। यहीं नहीं धुर विरोधी भाजपा ने भी कांग्रेस के ट्वीट को रिट्वीट किया। भाजपा ने कांग्रेस के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा हम भी इसे रिट्वीट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। 

दरअसल, राहुल गांधी ने जर्मन संसद में अलग-अलग मुद्रा में फोटो खिचवाएं थे। इन फोटो को कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कैप्शन (राहुल गांधी के अलग-अलग चेहरे) देते हुए शेयर कर दिया। कांग्रेस द्वारा इन फोटोज को ट्वीट करने के बाद ही राहुल गांधी ट्रोल हो गए। कई यूजर ने राहुल गांधी की फोटो पर फनी कमेंट्स भी किए। आप भी देखिए कुछ यूजर्स ने राहुल गांधी की इन फोटोज पर कैसे मौज ली।





भाजपा ने भी कांग्रेस के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए तंज कसा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.