विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिखों पर टिप्पणी कर फंस गए राहुल गांधी! भाजपा बोली- आपको अदालत तक घसीटेंगे

By Agency Edited By: Mahen Khanna
Published: Tue, 10 Sep 2024 12:03 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 10 Sep 2024 12:34 PM (GMT+05:30)

Rahul Gandhi on Sikhs अमेरिका दौरे पर गए राहुल गांधी भाजपा और आरएसएस पर जमकर हमला बोल रहे हैं। राहुल ...और पढ़ें

Rahul Gandhi on Sikhs राहुल गांधी पर भाजपा हमलावर।
Rahul Gandhi on Sikhs राहुल गांधी पर भाजपा हमलावर।

HighLights

  1. राहुल की सिखों पर की गई टिप्पणी पर भाजपा ने कड़ा एतराज जताया।
  2. शिवराज ने राहुल को अटल बिहारी वाजपेयी की दिलाई याद।

एएनआई, नई दिल्ली। Rahul Gandhi on Sikhs अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर गए विपक्ष के नेता राहुल गांधी भाजपा और आरएसएस पर जमकर हमला बोल रहे हैं। राहुल कई कार्यक्रम में मोदी सरकार की कमियों को गिनाते दिखे हैं। इस बीच राहुल ने सिखों को लेकर एक टिप्पणी की, जिसपर बवाल मचा है। भाजपा ने भी उसपर कड़ा एतराज जताया है।

तो राहुल गांधी को अदालत में घसीटेंगे...

'सिखों' पर दिए राहुल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, भाजपा ने कांग्रेस नेता को चुनौती दी कि उन्होंने वर्जीनिया में सिखों के बारे में जो कुछ भी कहा, उसे भारत में दोहराएं, फिर वे विपक्ष के नेता के खिलाफ मामला दायर करेंगे और उन्हें अदालत में घसीटेंगे।

क्या सिखों का नरसंहार भूल गए राहुल: आरपी सिंह

भाजपा नेता आरपी सिंह ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि दिल्ली में 3000 सिखों का नरसंहार किया गया और यह तब हुआ जब कांग्रेस सत्ता में थी। आरपी सिंह ने कहा, 

दिल्ली में 3000 सिखों का कत्लेआम किया गया, उनकी पगड़ियां उतार दी गईं, उनके बाल काट दिए गए और दाढ़ी मुंडवा दी गई। राहुल गांधी यह नहीं कहते कि यह सब तब हुआ जब कांग्रेस सत्ता में थी, मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि वह सिखों के बारे में जो कह रहे हैं, उसे भारत में दोहराएं और फिर मैं उनके खिलाफ केस दर्ज करूंगा और उन्हें कोर्ट में घसीटूंगा।

शिवराज सिंह ने भी बोला हमला

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद दिलाते हुए कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी विपक्ष के नेता थे, तो उन्होंने कभी देश की छवि खराब करने की कोशिश नहीं की। चौहान ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और विपक्ष का पद एक जिम्मेदारी वाला पद होता है। 

सिखों पर क्या बोले थे राहुल गांधी?

इससे पहले सोमवार को वर्जीनिया में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि लड़ाई इस बात को लेकर है कि क्या एक सिख को भारत में पगड़ी पहनने की इजाजत दी जाएगी और क्या वह गुरुद्वारे में जा सकेगा।

राहुल ने कहा, ''सबसे पहले हमें यह समझना होगा कि लड़ाई किस बारे में है। लड़ाई राजनीति के बारे में नहीं है। यह सतही है। आपका नाम क्या है? लड़ाई इस बारे में है कि क्या एक सिख के रूप में उन्हें भारत में पगड़ी पहनने की अनुमति दी जाएगी। या एक सिख के रूप में उन्हें भारत में कड़ा पहनने की अनुमति दी जाएगी। या एक सिख गुरुद्वारा जाने में सक्षम होगा। यही लड़ाई है और सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि सभी धर्मों के लिए है।''