Move to Jagran APP

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद वायरल हो रहा खुशबू सुंदर का यह ट्वीट, कांग्रेस ने साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद भाजपा नेता खुशबू सुंदर का एक ट्वीट वायरल हो रहा है। इस ट्वीट को लेकर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा है और पूछा है कि इनके खिलाफ कब केस दर्ज कराएंगे।

By Achyut KumarEdited By: Achyut KumarPublished: Sat, 25 Mar 2023 09:09 AM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2023 09:09 AM (IST)
राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद वायरल हो रहा खुशबू सुंदर का यह ट्वीट, कांग्रेस ने साधा निशाना
मोदी सरनेम को लेकर वायरल हो रहा खुशबू सुंदर का ट्वीट

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को शुक्रवार संसद से अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसे लेकर लोकसभा सचिवालय की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी किया गया। इससे पहले, गुरुवार को गुजरात के सूरत की एक अदालत ने राहुल को 2 साल जेल की सजा सुनाई थी। अब जब राहुल की संसद सदस्यता रद्द हो गई है, तो भाजपा नेता खुशबू सुंदर (Khushbu Sundar) का एक ट्वीट खूब वायरल हो रहा है, जिसे लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है।

loksabha election banner

खुशबू सुंदर का 2018 का ट्वीट हो रहा वायरल

दरअसल, खुशबू सुंदर का यह ट्वीट 2018 का है, जब वह कांग्रेस में थीं। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा था- यहां मोदी वहां मोदी जहां देखो मोदी... लेकिन यह क्या?? हर मोदी के आगे भ्रष्टाचार सरनेम लगा हुआ है... मोदी मतलब भ्रष्टाचार... चलिए मोदी का मतलब भ्रष्टाचार कर देते हैं।

कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना

अभिनेता से नेता बनी खुशबू सुंदर के इसी ट्वीट को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। पार्टी नेताओं ने सवाल किया है कि क्या अब पूर्णेश मोदी खुशबू सुंदर के खिलाफ मानहानि का केस दायर करेंगे? बता दें, खुशबू महिला आयोग की सदस्य हैं।

राहुल की संसद सदस्यता रद्द होने पर खुशबू का ट्वीट

इससे पहले, राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर खुशबू सुंदर ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- मनमोहन सिंह 2013 में पारित सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर एक अध्यादेश लाना चाहते थे, लेकिन राहुल गांधी ने उसे फाड़ दिया। यह विडंबना ही है कि उनकी सदस्यता आज उसी फैसले से गई है।

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

बता दें, 2019 में कर्नाटक में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था- सभी मोदी चोर क्यों होते हैं। इसी भाषण पर उनके खिलाफ गुजरात भाजपा के नेता पूर्णेश मोदी ने मानहानि का केस दायर किया था, जिस पर सुनवाई करते हुए सूरत की एक अदालत ने उन्हें 23 मार्च को दो साल की सजा सुनाई थी। हालांकि, उन्हें तुरंत जमानत भी मिल गई थी। राहुल के पास अब सूरत कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए 30 दिन का समय है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.