Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • politics
  • national
LIVE BLOG

Rahul Gandhi Defamation Case: पूरे देश में 'जन-आंदोलन' करेगी कांग्रेस, शनिवार को मीडिया को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

Rahul Gandhi Defamation Case News Updates: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म कर दी गई। राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी की थी, जिसपर सूरत की कोर्ट ने मानहानि के मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी।

By Devshanker ChovdharyFri, 24 Mar 2023 09:43 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Rahul Gandhi Defamation Case: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म कर दी गई। राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी की थी, जिसपर सूरत की कोर्ट ने मानहानि के मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी। लोकसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए उन्हें अयोग्य करार दिया।

बता दें कि राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। जिस मामले में कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया। हालांकि, कोर्ट ने सजा सुनाने के बाद राहुल गांधी की जमानत मंजूर कर ली थी।

Rahul Gandhi Disqualified: राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता रद्द, 'मोदी सरनेम' पर टिप्पणी पड़ी भारी

24 Mar 20239:19:54 PM
शनिवार को राहुल गांधी करेंगे प्रेस कॉंफ्रेंस

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के बाद, वह कल यानी कि शनिवार को प्रेस कॉंफ्रेंस करेंगे। वह विशेष कांग्रेस ब्रीफिंग करेंगे। जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी शनिवार को दोपहर 1 बजे एआईसीसी मुख्यालय में प्रेस कॉंफ्रेंस करेंगे।

24 Mar 20238:45:48 PM
विपक्षी नेताओं के बयान का कांग्रेस ने किया स्वागत

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस सभी विपक्षी नेताओं के समर्थन के बयान का स्वागत करती है, हमें अब विपक्षी एकता के मुद्दे को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष संसद में प्रतिदिन विपक्षी दलों से समन्वय करते रहे हैं, अब बाहर भी करना होगा।

24 Mar 20238:33:01 PM
पूरे देश में 'जन-आंदोलन' करेगी कांग्रेस

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने पर कांग्रेस पूरे देश में जन-आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि हम इसको जन आंदोलन के रूप में आगे जाएंगे। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के साथ राहुल गांधी की अयोग्यता को लेकर जन चेतना कार्यक्रम, संविधान बचाओ कार्यक्रम अभियान चलाया जाएगा। यह कार्यक्रम सोमवार से शुरू होगा।

24 Mar 20238:17:42 PM
कांग्रेस की रणनीति बैठक के बाद जयराम रमेश ने कहा-

जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के आंदोलन बनने से भाजपा बौखला गई है। उन्होंने कहा कि अदाणी मुद्दे पर कांग्रेस सवाल करती रहेगी। बता दें कि कांग्रेस की बैठक में संगठन को लेकर बातचीत हुई।

24 Mar 20238:17:42 PM
कांग्रेस नेताओं की बैठक खत्म होने के बाद जयराम ने सरकार पर लगाए आरोप

राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने को लेकर कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में संगठन को लेकर बातचीत हुई। कांग्रेस की बैठक के बाद जयराम रमेश ने कहा कि पूरे देश में जाकर कहूंगा कि मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए राहुल गांधी को जानबूझकर अयोग्य घोषित किया गया।

24 Mar 20238:17:26 PM
कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी नेताओं की बैठक खत्म

राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने को लेकर कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में संगठन को लेकर बातचीत हुई। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।

24 Mar 20237:27:34 PM
देश में समाप्त हो रही कांग्रेसः केंद्रीय गृह मंत्री

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में कांग्रेस समाप्त होती जा रही है, उनके पास अब कोई राज्य नहीं रहा जो उनकी तिजोरी को भर पाए। वे चाहते हैं कि कर्नाटक कांग्रेस का एटीएम बने। उन्होंने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकार बनी वहां उनका इतिहास भ्रष्टाचार, दलितों, OBC का अपमान करने का रहा है।

24 Mar 20237:23:41 PM
लोकसभा की वेबसाइट से हटा राहुल गांधी का नाम

राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद अब उनका नाम लोकसभा वेबसाइट से हटाया गया। बता दें कि राहुल गांधी को उनकी मोदी उपनाम टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने की तारीख से लोकसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

24 Mar 20237:18:03 PM
कांग्रेस के निर्माणाधीन मुख्यालय पर चला अतिक्रमण विरोधी अभियान

लोक निर्माण विभाग ने आज दिल्ली में डीडीयू मार्ग पर कांग्रेस के निर्माणाधीन नए मुख्यालय में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। बता दें कि राहुल गांधी को उनकी मोदी उपनाम टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने की तारीख से लोकसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

24 Mar 20237:00:48 PM
राहुल की सदस्यता खत्म करने पर थरूर की प्रतिक्रिया

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने को लेकर जल्दबाजी की गई है। उन्होंने कहा, मैं इस फैसले और जिस जल्दबाजी से इसे किया गया उससे स्तब्ध हूं। जब एक अपील प्रक्रिया में है तो इस अयोग्यता को लागू करने के तर्क को मैं नहीं समझ पाया। यह भारतीय लोकतंत्र की स्थिति के बारे में दुनिया को एक बहुत ही खराब संकेत भेज रहा है।

24 Mar 20236:39:17 PM
रायपुर में युवा कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने पर रायपुर में युवा कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, पथराव भी हुआ। इससे पहले आज शाम छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने रायपुर में इस मुद्दे को लेकर भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

24 Mar 20236:30:56 PM
राहुल को डराने की कोशिशः भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी को डराया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा, आप राहुल गांधी को डरा नहीं सकते हैं। बता दें कि राहुल गांधी को उनकी मोदी उपनाम टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने की तारीख से लोकसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

24 Mar 20236:25:35 PM
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने पर कांग्रेस नेताओं ने की बैठक

राहुल गांधी की सांसद के रूप में अयोग्यता और अदाणी मुद्दे पर जेपीसी जांच की पार्टी की मांग को लेकर AICC मुख्यालय में कांग्रेस नेताओं ने बैठक की। बता दें कि राहुल गांधी को उनकी मोदी उपनाम टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने की तारीख से लोकसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

#WATCH | Congress leaders meet at AICC in Delhi over Rahul Gandhis disqualification as MP and the partys demand for JPC probe on the Adani issue pic.twitter.com/0XSy2JlPTm

— ANI (@ANI) March 24, 2023
24 Mar 20236:10:42 PM
अशोक गहलोत की देशवासियों से अपील

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि देश में हालात बहुत गंभीर है। अगर देशवासी नहीं समझे तो सबको भुगतना पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी या राहुल गांधी घबराने वाले नहीं है। वे सत्य को ईश्वर मानते हैं। एक महीने का जब स्टे कर दिया गया था तो क्या ये इंतजार नहीं कर सकते थे, इतनी क्या जल्दी थी।

24 Mar 20235:50:04 PM
अनुराग ठाकुर ने राहुल पर लगाए गंभीर आरोप

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी सात जगह जमानत पर हैं, बार-बार झूठ बोलने, अवमानना के लिए इन्हें बेल दी गई। वे एक आदतन अपराधी हैं, इन्हें ऐसा लगता था कि देश का कानून या कोई व्यक्ति कुछ कर नहीं सकता। इनके पास माफी मांगने के लिए 3 साल लेकिन इन्होंने माफी नहीं मांगी।

24 Mar 20235:39:17 PM
राहुल गांधी का आचरण रहा है असंसदीयः अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी का पहले से ही असंसदीय आचरण रहा है, अहंकार इनका दिखता रहा है। क्या एक भी सही राय देने वाला कांग्रेस में नहीं बचा या जानबूझकर गलत सलाह दी गई। राहुल गांधी ने पहले ही अपने पार्टी का अध्यादेश फाड़ दिया था आज उन्हीं की पार्टी में से किसी ने खेल कर दिया इन्हें पता नहीं चला।

24 Mar 20235:33:33 PM
लोकसभा की सदस्यता खत्म होने पर राहुल की प्रतिक्रिया

राहुल गांधी ने लोकसभा से अपनी सदस्यता खत्म होने पर प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, मैं भारत की आवाज़ के लिए लड़ रहा हूं। मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं।

24 Mar 20235:28:20 PM
राहुल के चाटुकार पीट रहे हैं छातीः भाजपा

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आज साहिबजादे (राहुल गांधी) के चाटुकार छाती पीट रहे हैं, हाय-तौबा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जो फैसला हुआ है उन्हीं की सरकार में ऑर्डिनेंस के आधार पर हुआ है। आज जब उनकी सदस्यता गई तो, उन्हीं के पार्टी के लोग हाय-तौबा मचा रहे हैं।

24 Mar 20235:19:10 PM
राहुल गांधी ने पीएम के सरनेम के साथ जोड़ा अपशब्दः प्रधान

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राहुल गांधी ने एक सार्वजनिक सभा में प्रधानमंत्री के सरनेम के साथ अपशब्द जोड़ा था। उन्होंने कहा कि जातिवाचक शब्द का प्रयोग करके अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। इस आरोप पर सूरत कोर्ट ने जो फैसला सुनाया है, उससे साफ है कि भारत की कानून व्यवस्था और प्रजातांत्रिक पद्धति से ऊपर कोई नहीं है।

24 Mar 20235:15:26 PM
भाजपा ने कहा- कांग्रेस चाहती है उनके लिए अलग से बने कानून

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और एक विशेष परिवार चाहता है कि उनके लिए अलग IPC बने, उन्हें सज़ा न हो लेकिन मैं उन्हें याद दिला दूं देश 75 साल से प्रजातंत्र अपना चुका है। आप पिछड़े समाज को गाली देंगे, अपशब्द का इस्तेमाल करेंगे ये सामंती मानसिकता का परिचायक है। हम समूह से अलग हैं क्योंकि हम एक परिवार से आते हैं।

24 Mar 20235:13:07 PM
सजा संसद की सदस्यता से अयोग्यता की ओर ले जातीः भाजपा

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराया गया है और 2 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। कानून के अनुसार, सजा संसद की सदस्यता से अयोग्यता की ओर ले जाती है।

24 Mar 20235:09:06 PM
कानून से बढ़कर कोई नहीं, राहुल की सांसदी खत्म होने पर भाजपा का बयान

राहुल की सांसदी खत्म होने पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि लोकतंत्र में कोर्ट से बढ़कर कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि सूरत कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। उन्होंने कहा कि भारत की कानूनी पद्धति में सब एक समान है। उन्होंने कहा कि कानून से बढ़कर कोई नहीं है।

24 Mar 20234:55:41 PM
जयराम रमेश ने कहा- जारी रहेगी राजनीतिक लड़ाई

जयराम रमेश ने कहा कि ये राजनीतिक लड़ाई बरकरार रहेगी। हम पीछे नहीं हटेंगे। राहुल गांधी कोई धमकी से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री डरे हुए हैं। इसलिए, वे बार-बार राहुल गांधी और अन्य विपक्ष के नेताओं को डराते रहते हैं।

24 Mar 20234:43:45 PM
भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के कारण राहुल गांधी को कीमत चुकानी पड़ीः जयराम रमेश

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा घबराई हुई है। वे जानती है कि भारत जोड़ो यात्रा ने न केवल कांग्रेस संगठन में नई उमंग जगाई है, बल्कि पूरे देश में एक नया उत्साह, भविष्य का रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के कारण राहुल गांधी को कीमत चुकानी पड़ी है।

24 Mar 20234:40:38 PM
भारत जोड़ो यात्रा से केंद्र सरकार घबराईः अशोक गहलोत

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा, जिस तरह का भय, हिंसा का माहौल देश में बना है, उसमें ED, न्यायपालिका, चुनाव आयोग पर दबाव है। ये तानाशाही प्रवृत्ति है। संसद चल नहीं पा रही, एक सांसद बोल नहीं पा रहा। भारत जोड़ो यात्रा से सरकार घबराई हुई है इसलिए विपक्ष की कोई मांग पूरी नहीं होने दे रही।

24 Mar 20234:36:56 PM
राहुल की सांसदी रद्द पर होने पर प्रियंका गांधी नाराज, सरकार पर किया हमला

प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, नरेन्द्र मोदी जी आपके चमचों ने एक शहीद प्रधानमंत्री के बेटे को देशद्रोही, मीर जाफ़र कहा। आपके एक मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी का पिता कौन है? उन्होंने कहा कि इस परिवार ने भारत की जनता की आवाज़ बुलंद की और पुश्तों से सच्चाई की लड़ाई लड़ी।

24 Mar 20234:32:30 PM
राहुल गांधी की आवाज को दबाना आसान नहींः कांग्रेस नेता सिंघवी

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि राहुल गांधी की आवाज को दबाना आसान नहीं है। हमें पूरा विश्वास है कि ऐसी चीज जो कानून में गलत है उसका सही रूप से अवलोकन किया जाएगा और हमें कनविक्शन स्टे जल्द से जल्द मिलेगा।

24 Mar 20234:29:04 PM
''खत्म, टाटा बाय-बाय'', भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा का राहुल गांधी पर तंज

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने पर संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर तंज कसा। संबित पात्रा ने कहा, खत्म, टाटा बाय-बाय।

/

24 Mar 20234:11:36 PM
''राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर बौखलाई भाजपा'', सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का जो गला घोंटा जा रहा है, उस आवाज को जब राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक बुलंद किया तो भाजपा बौखला गई है।

24 Mar 20234:06:56 PM
केंद्र सरकार पर मनु सिंघवी का निशाना

कांग्रेस प्रवक्ता मनु सिंघवी ने कहा कि यह सरकार परेशान है, क्योंकि वह तथ्यों और आंकड़ों के साथ बात करते हैं। यह सरकार उनकी आवाज को दबाने के लिए नई तकनीक ढूंढ रही है।

24 Mar 20234:04:39 PM
''कानून के सामने सब बराबर'', राहुल की लोकसभा सदस्यता खत्म होने पर भाजपा का बयान

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने पर भाजपा ने बयान दिया है। भाजपा ने कहा कि लोकसभा सचिवालय द्वारा सांसद के रूप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अयोग्यता अदालत के आदेश का परिणाम है न कि राजनीतिक आह्वान। भाजपा ने कहा कि कानून के सामने सब बराबर है।

24 Mar 20233:58:22 PM
गोपाल राय ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने पर केंद्र पर साधा निशाना

राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता रद्द होने को लेकर दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने भी ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गोपाल राय ने कहा, मोदी सरकार के दबाव के चलते राहुल गांधी जी की लोकसभा सदस्यता का रद्द होना यह दर्शाता है कि मोदी सरकार की तानाशाही चरम पर है। इस सरकार में इतनी भी सहनशीलता नहीं है कि वह विपक्ष की आवाज को सुन सके।

24 Mar 20233:54:45 PM
कांग्रेस प्रवक्ता मनु सिंघवी का केंद्र सरकार पर हमला

कांग्रेस प्रवक्ता मनु सिंघवी ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि राहुल गांधी संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह निडर होकर बोलते रहे हैं। इसलिए, वह इसकी कीमत चुका रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बौखला गई है। यह सरकार उनकी आवाज दबाने के लिए नई तकनीक खोज रही है।

24 Mar 20233:51:21 PM
राहुल की सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने से देश भर में कई जगह प्रदर्शन देखे जा रहे हैं। इस फैसले के विरोध में लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया।

उत्तर प्रदेश: संसद सदस्य के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। pic.twitter.com/q0MpuDTfsF

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 24, 2023
24 Mar 20233:48:24 PM
राहुल गांधी के घर पहुंची सोनिया गांधी

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली स्थित राहुल गांधी के आवास पर पहुंचीं। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस नेता नाराज हैं। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने पार्टी नेताओं की शाम में बैठक बुलाई है।

#WATCH दिल्ली: UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर पहुंचीं। pic.twitter.com/Wx8zXrWduo

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 24, 2023
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us