Move to Jagran APP

भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ के मौके पर राहुल का निशाना, अन्‍याय के खिलाफ लड़ो, डरो मत..!

राहुल ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का बिना नाम लिए कहा कि गांधीजी के ‘करो या मरो’ के नारे को नए मायने देने होंगे। अन्‍याय के खिलाफ लड़ो डरो मत..!

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 04:58 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 04:58 PM (IST)
भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ के मौके पर राहुल का निशाना,  अन्‍याय के खिलाफ लड़ो, डरो मत..!
भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ के मौके पर राहुल का निशाना, अन्‍याय के खिलाफ लड़ो, डरो मत..!

नई दिल्‍ली, पीटीआइ। राहुल गांधी सरकार पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं चूकते हैं। ऐसे में जब आज देश 'अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन' की 78वीं वर्षगांठ मना रहा है, राहुल ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का बिना नाम लिए ही परोक्ष रूप से निशाना साधा। राहुल ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ पर गांधीजी के ‘करो या मरो’ के नारे को नए मायने देने होंगे। राहुल ने कहा कि अन्‍याय के खिलाफ लड़ो, डरो मत..!

loksabha election banner

राहुल ने इस आह्वान के साथ वह ऐतिहासिक तस्‍वीर भी ट्वीट की जब विशाल जनसभा के सामने बापू ने 'करो या मरो' का नारा दिया था। इससे कुछ ही घंटों पहले ही कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार को 'गूंगी और अंधी-बहरी' तक करार दिया था। राहुल ने ट्वीट कर कहा कि आशा कार्यकर्ता देशभर में घर-घर तक स्वास्थ्य सुरक्षा पहुंचती हैं। वो सच मायने में स्वास्थ्य वॉरीयर्स हैं लेकिन आज खुद अपने हक के लिए हड़ताल करने पर मजबूर हैं। सरकार गूंगी तो थी ही, अब शायद अंधी-बहरी भी है।

राहुल गांधी ने कल कोरोना महामारी की लगातार गंभीर होती स्थिति और लुढ़कती अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया था। राहुल गांधी ने 21 दिन पहले मरीजों का आंकड़ा बढ़ने की दी गई अपनी चेतावनी के सही साबित होने की बात कहते हुए सरकार पर तंज कसा। राहुल ने अपने ट्वीट में कहा '20 लाख का आंकड़ा पार, गायब है मोदी सरकार।' राहुल ने 17 जुलाई के अपने ट्वीट को भी टैग किया जिस दिन मरीजों की संख्‍या 10 लाख पहुंच गई थी।

अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति में लोगों का भरोसा कमजोर होने के रिजर्व बैंक के ताजा विश्लेषण का हवाला देते हुए राहुल ने कहा कल कहा था कि आरबीआइ देश के मूड को उजागर कर रहा है। जनता का विश्वास इस समय सबसे निचले स्तर पर है। राहुल ने कहा कि आने वाले दिनों में अर्थव्यवस्था और रोजगार के मोर्चे पर और भी बुरी खबरों के लिए तैयार रहना होगा। राहुल ने कहा था कि लोगों में असुरक्षा और भय है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.