विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आपका डेटा है और मेरा वचन है...' चुनाव आयोग की चुनौती पर राहुल गांधी ने पूछा ये सवाल

Published: Thu, 07 Aug 2025 04:38 PM (IST)Updated: Thu, 07 Aug 2025 05:16 PM (IST)

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोटों की धांधली का आरोप लगाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने ...और पढ़ें

राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में फर्जी वोटिंग के लगाए आरोप।(फोटो सोर्स: पीटीआई)
राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में फर्जी वोटिंग के लगाए आरोप।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोटों की धांधली के आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कई जगहों पर 'फर्जी वोटिंग' हुई है।

राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कुछ 'सबूत' भी दिखाए। उन्होंने बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट पर हुई वोटिंग पर सवाल खड़े किए। कांग्रेस सांसद ने कहा कि इस निर्वाचन क्षेत्र में 'डुप्लीकेट वोटिंग' हुई है।

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से मांगा शपथ पत्र

वहीं, कांग्रेस सांसद के आरोपों पर चुनाव आयोग ने प्रतिक्रिया दी है। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर अपात्र मतदाताओं के जुड़े और पात्र मतदाताओं के नाम हटाने के आरोप पर शपथ पत्र मांगा है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राहुल गांधी और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को शुक्रवार 1 से 3 बजे तक मिलने का समय भी दिया है।

हालांकि, राहुल गांधी ने कहा कि मैं लोगों से जो कहता हूं, वही मेरा वचन है। इसे शपथ के रूप में लीजिए। यह उनका (चुनाव आयोग का) डेटा है, और हम उनका डेटा दिखा रहे हैं।"

हमारा नहीं, चुनाव आयोग का डेटा है: राहुल गांधी 

मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "मैं एक राजनेता हूं। मैं लोगों से जो कहता हूं वह मेरा वचन है। मैं इसे सार्वजनिक रूप से सभी से कह रहा हूं। इसे शपथ के रूप में लें। यह उनका डेटा है, और हम उनका डेटा दिखा कर रहे हैं। यह हमारा डेटा नहीं है। यह चुनाव आयोग का डेटा है।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने (चुनाव आयोग) जानकारी से इनकार नहीं किया है। उन्होंने यह नहीं कहा है कि राहुल गांधी जिस मतदाता सूची की बात कर रहे हैं वह गलत है। आप उन्हें गलत क्यों नहीं कहते? क्योंकि आप सच्चाई जानते हैं। आप जानते हैं कि हम जानते हैं कि आपने देश भर में ऐसा किया है।"

यह भी पढ़ें- हाउस नंबर 0, पिता का नाम फर्जी और एक ID से कई बार वोटिंग... राहुल गांधी ने सबूतों के साथ चुनाव आयोग पर लगाया बड़ा आरोप