Move to Jagran APP

Punjab Assembly Elections 2022: भाजपा में शामिल हुए मुख्यमंत्री चन्नी के चचेरे भाई जसविंदर धालीवाल

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के चचेरे भाई जसविंदर सिंह धालीवाल (Jaswinder Singh Dhaliwal) को भारतीय जनता पार्टी में शामिल कर लिया गया। मंगलवार को चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में धालीवाल ने भाजपा से हाथ मिलाया।

By Monika MinalEdited By: Published: Wed, 12 Jan 2022 05:03 AM (IST)Updated: Wed, 12 Jan 2022 08:13 AM (IST)
Punjab Assembly Elections 2022: भाजपा में शामिल हुए मुख्यमंत्री चन्नी के चचेरे भाई जसविंदर धालीवाल
भाजपा में शामिल हुए मुख्यमंत्री चन्नी के चचेरे भाई जसविंदर धालीवाल

चंडीगढ़, एएनआइ। चुनावों  से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के चचेरे भाई जसविंदर सिंह धालीवाल (Jaswinder Singh Dhaliwal) को भारतीय जनता पार्टी में शामिल कर लिया गया। मंगलवार को चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में धालीवाल ने भाजपा से हाथ मिलाया। इससे पहले पंजाब के कई नेता भाजपा में शामिल हो गए जिसमें  MLA अरविंद खन्ना (Arvind Khanna), शिरोमणी अकाली दल   (Shiromani Akali Dal, SAD) के नेता गुरदीप सिंह गोशा और पूर्व अमृतसर काउंसलर धरमवीर सरीन (Dharamveer Sarin) हैं। इनका स्वागत करते हुए पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रभारी शेखावत ने कहा कि इनकी उपस्थिति से भाजपा को बढ़ावा मिलेगा। पार्टी प्रदेश के चुनावी इतिहास में नया अध्याय लिखेगी।

loksabha election banner

भाजपा ने चुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींडसा के नेतृत्व वाले अकाली धड़े से हाथ मिलाया है। बता दें कि पंजाब विधानसभा का कार्यकाल मार्च में खत्म हो रहा है। यहां  14 फरवरी को एक चरण में मतदान किया जाना है जिसकी गिनती 10 मार्च को की जानी है। पिछले सप्ताह 8 जनवरी को चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीखों का एलान किया था। इसके बाद राजनीतिक पार्टियां भी चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार अपनी रणनीति बनाने में जुट गई हैं।                     


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.