Move to Jagran APP

पुडुचेरी की कांग्रेस सरकार ने बिना उप राज्यपाल की मंजूरी पेश किया बजट

सीएम नारायणसामी ने बिना उप राज्यपाल की अनुमति के केंद्रशासित प्रदेश के लिए वर्ष 2020-21 का बजट पेश किया।

By Manish PandeyEdited By: Published: Tue, 21 Jul 2020 10:14 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2020 10:14 AM (IST)
पुडुचेरी की कांग्रेस सरकार ने बिना उप राज्यपाल की मंजूरी पेश किया बजट
पुडुचेरी की कांग्रेस सरकार ने बिना उप राज्यपाल की मंजूरी पेश किया बजट

पुडुचेरी, प्रेट्र। पुडुचेरी में उपराज्यपाल किरण बेदी व मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी के बीच चल रही तनातनी सोमवार को और बढ़ गई। सीएम नारायणसामी ने बिना उप राज्यपाल की अनुमति के केंद्रशासित प्रदेश के लिए वर्ष 2020-21 का बजट पेश किया। यहां तक कि विधानसभा में उपराज्यपाल का पारंपरिक अभिभाषण भी नहीं हुआ। सोमवार को सुबह 9:30 बजे बजट पेश किया जाना था, लेकिन किरण बेदी उद्घाटन भाषण देने नहीं आईं और इसमें देरी हुई और दोपहर 12 बजे इसे पेश किया गया।

loksabha election banner

की कांग्रेस सरकार के मुखिया नारायणसामी की तरफ से पेश किए गए 9,000 करोड़ रुपये के बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है। बिना अनुमोदन बजट पेश किए जाने और अभिभाषण नहीं कराए जाने को उपराज्यपाल बेदी ने 'अवैध व अनियमित' करार दिया है।                                                                                          

बेदी ने कहा, 'मुख्यमंत्री ने मेरे पास राष्ट्रपति से अनुमोदित बजट फाइल नहीं भेजी थी.. अगर इसके क्रियान्वयन में विलंब होता है तो पूरी तरह मुख्यमंत्री जिम्मेदार होंगे। मुख्यमंत्री जो कर रहे हैं वह पूरी तरह अवैध है।' बेदी ने कहा कि मुझे बजट में स्वीकृत अनुदानों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह ठीक वैसा ही है कि मुझे उस भवन के उद्घाटन के लिए कहा जाए, जिसके बारे में मेरे पास कोई जानकारी ही नहीं हो।

हालांकि, सीएम नारायणसामी का कहना है कि बजट को केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन (उपराज्यपाल) की सिफारिश और राष्ट्रपति से अनुमोदन मिलने के बाद पेश किया गया है। यह राज्य की कांग्रेस सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है। अगले साल पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.