Move to Jagran APP

Childrens Day 2019: PM मोदी ने पंडित नेहरू को किया याद, श्रद्धांजलि देने शांतिवन पहुंचे सोनिया सहित कई नेता

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित ज्वाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर सोनिया गांधी पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सहित कई नेता श्रद्धांजलि अर्पित करने शांतिवन पहुंचे।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 08:54 AM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 08:54 AM (IST)
Childrens Day 2019: PM मोदी ने पंडित नेहरू को किया याद,  श्रद्धांजलि देने शांतिवन पहुंचे सोनिया सहित कई नेता
Childrens Day 2019: PM मोदी ने पंडित नेहरू को किया याद, श्रद्धांजलि देने शांतिवन पहुंचे सोनिया सहित कई नेता

नई दिल्ली, एजेंसी। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज 130वीं जयंती है। इस असवर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया। पीएम मोदी ने लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि।

loksabha election banner

 

शांतिवन पहुंचे सोनिया मनमोहन सहित कई नेता

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने पंड़ित जवाहर लाल नेहरू को शांतिवन जाकर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस ने अपना आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट के जरिए भी उन्हें  श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी के साथ उन्होंने पंड़ित नेहरू का विचार भी साझा किया।

 

पहले 20 नवंबर को मनाया जाता था बाल दिवस

गौरतलब है कि पंड़ित नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है। पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद (वर्तमान में प्रयागराज) में हुआ था। जवाहर लाल नेहरू बच्चों से काफी प्यार करते थे। यहीं कारण है कि बच्चे उन्हे चाचा कहकर बुलाते थे। इससे पहले तक 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता था। बता दें कि जवाहर लाल नेहरू 5 अगस्त 1947 से लेकर 27 मई 1964 तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे। 1947 और 1964 के बीच प्रधानमंत्री के रुप में अपने कार्यकाल के दौरान घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नीतियों के प्रमुख सदस्य थे। नेहरू की देखरेख में ही भारत ने अपनी पहला पांच वर्षीय योजना शुरू की थी।  पंडित नेहरु ने कहा था कि बच्चे कल के भारत का निर्माण करेंगे। वो बच्चो को राष्ट्र का निर्माता कहते थे।

आजादी आंदोलन में निभाई निर्णायक भूमिका

आजादी के आंदोलन में जवाहर लाल नेहरू की निर्णायक भूमिका रही थी। पंड़ित नेहरु के निधन के बाद से ही उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस मौके पर गूगल ने भी खास डूडल बनाकर पंडित नेहरु को याद किया है। इसे के साथ बाल दिवस के मौके पर 2009 से लगातार Doodle 4 Google नाम से एक प्रतियोगिता का आयोजन करता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.