Move to Jagran APP

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को निष्पक्ष साबित करना बड़ी चुनौती, खड़गे को चहेते उम्मीदवार का दिया जा रहा संदेश

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में खड़गे के शामिल होने की संभावना है। इससे यह स्पष्ट संदेश जाएगा कि खड़गे को हाईकमान का समर्थन है। कांग्रेस में बदलाव की मांग करते हुए शशि थरूर ने सबसे पहले दावेदारी ठोकी थी।

By Jagran NewsEdited By: Ashisha Singh RajputPublished: Tue, 04 Oct 2022 08:18 PM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2022 08:18 PM (IST)
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को निष्पक्ष साबित करना बड़ी चुनौती, खड़गे को चहेते उम्मीदवार का दिया जा रहा संदेश
परोक्ष रूप से यह संदेश भी दिया जा रहा है कि खड़गे ही चहेते उम्मीदवार हैं।

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को निष्पक्ष साबित करने की चुनौती से जूझ रही पार्टी ने यह घोषणा तो कर दी है कि मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के नामित उम्मीदवार नहीं हैं। प्रदेश इकाइयों के नाम दिशानिर्देश जारी कर दिया गया है कि खड़गे और थरूर को चुनाव प्रचार में समान सहयोग दें। लेकिन परोक्ष रूप से यह संदेश भी दिया जा रहा है कि खड़गे ही चहेते उम्मीदवार हैं।

loksabha election banner

सोनिया के साथ भारत जोड़ो यात्रा में खड़गे की भागीदारी को माना जाएगा समर्थन

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में खड़गे के शामिल होने की संभावना है। इससे यह स्पष्ट संदेश जाएगा कि खड़गे को हाईकमान का समर्थन है। कांग्रेस में बदलाव की मांग करते हुए शशि थरूर ने सबसे पहले दावेदारी ठोकी थी। उन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सार्वजनिक रूप से कहा था कि सोनिया ने निष्पक्ष रहने का आश्वासन दिया है।

खड़गे की जीत में संदेह नहीं

खड़गे के नामांकन के बाद उन्होंने चुनाव को पुरानी व्यवस्था के स्थायित्व और बदलाव के बीच चुनाव करार दिया था। उन्होंने खड़गे को बहस की चुनौती भी दी थी। यह जरूर है कि थरूर के साथ पार्टी में बदलाव की मांग करने वाले कई नेता खड़गे के साथ खड़े हो गए हैं। लेकिन थरूर की सक्रियता पार्टी को परेशान कर रही है। चुनाव पर सवाल न उठे इसके लिए प्रदेश इकाइयों से कहा गया है कि वे दोनों उम्मीदवारों के साथ समान व्यवहार रखें।

दोनों को एक जैसी सुविधा दें। पदाधिकारियों से भी कहा गया कि कोई किसी के लिए प्रचार करना चाहता है, तो पहले इस्तीफा दे। दूसरी तरफ यह भी जताया जा रहा कि खड़गे पसंदीदा उम्मीदवार हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए सोनिया गांधी कर्नाटक पहुंचीं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने जानकारी दी कि खड़गे भी सोनिया के साथ यात्रा में शामिल होंगे। फिलहाल जो स्थिति है, उसमें खड़गे की जीत में कोई संशय नहीं है। लेकिन चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष दिखे, इसे लेकर चुनौती भी उतनी ही बड़ी है।

यह भी पढ़ें- यह भी पढ़ें- Congress President Election: सक्रियता और काबिलियत के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर मिले- शशि थरूर

यह भी पढ़ें - शशि थरूर का दावा- 'कई वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी से किया था आग्रह, मुझे चुनाव से हटने को कहें'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.