कैंसर फैला रहा है RSS...तुषार गांधी के विवादित बयान पर संघ-भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
तुषार गांधी ने अपने भाषण में कहा देश की आत्मा कैंसर से पीड़ित है और संघ परिवार इसे फैला रहा है। उनके इस बयान के बाद से ही भाजपा और संघ कार्यकर्ता आहत हो गए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया और तुषार गांधी टीबी जंक्शन स्थित उनके आवास पर गांधीवादी नेता गोपीनाथन नायर की प्रतिमा का अनावरण कर रहे थे।

पीटीआई, तिरुअनंतपुरम। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (संघ) और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने केरल के नेय्याट्टिनकारा में महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध उस समय किया गया जब तुषार गांधी टीबी जंक्शन स्थित उनके आवास पर गांधीवादी नेता गोपीनाथन नायर की प्रतिमा का अनावरण कर रहे थे।
भाजपा और संघ कार्यकर्ता आहत हो गए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया
इसी दौरान तुषार गांधी ने अपने भाषण में कहा, 'देश की आत्मा कैंसर से पीड़ित है और संघ परिवार इसे फैला रहा है।' उनके इस बयान के बाद से ही भाजपा और संघ कार्यकर्ता आहत हो गए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया।
इस मामले में अब तक पांच प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दंगा करने का केस दर्ज किया गया है।तुषार गांधी के बयान को लेकर संघ और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि वो अपने इस बयान को वापस लें और माफी मांगने की भी मांग की।
यान का विरोध होने के बाद भी तुषार ने कही ये बात
हालांकि, बयान का विरोध होने के बाद भी तुषार अपनी टिप्पणी पर कायम रहे और जाने से पहले 'गांधी की जय' का नारा भी लगाया। हालात तब और बिगड़ गए जब संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और तुषार गांधी की कार को भी रोक दिया। इन नारों के जवाब में तुषार ने घटनास्थल छोड़ने से पहले 'आरएसएस मुर्दाबाद' और 'गांधी जिंदाबाद' जैसे नारे लगाए।
केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष के. सुधाकरन ने इसे केरल के पंथनिरपेक्ष मूल्यों का अपमान बताया और भाजपा-संघ पर 'गोडसे के भूत' का साया होने का आरोप लगाया। विपक्ष के नेता वीडी सतीसन ने कहा कि तुषार गांधी की गाड़ी को रोकना महात्मा गांधी का अपमान करने के बराबर है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।