Move to Jagran APP

Manipur:राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस के साथ झड़प में कांग्रेस कार्यकर्ता घायल

राहुल गांधी की संसद से अयोग्यता के बाद कांग्रेस पार्टी द्वारा कैंडललाइट मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान इंफाल में पुलिस के साथ झड़प हुई और चार कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी।

By Jagran NewsEdited By: Versha SinghPublished: Fri, 31 Mar 2023 11:17 AM (IST)Updated: Fri, 31 Mar 2023 11:17 AM (IST)
Manipur:राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस के साथ झड़प में कांग्रेस कार्यकर्ता घायल
राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में प्रदर्शन

इंफाल, एजेंसी। राहुल गांधी की संसद से अयोग्यता के बाद कांग्रेस पार्टी द्वारा कैंडललाइट मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान इंफाल में पुलिस के साथ झड़प हुई और चार कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी।

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मेघचंद्र ने कहा कि महिलाओं सहित पार्टी कार्यकर्ता गुरुवार की रात कैंडललाइट मार्च के लिए कंगला गेट के पास एकत्र हुए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों पर न सिर्फ आंसू गैस के गोले छोड़े गए बल्कि धुआं बम भी फेंके गए।

उन्होंने प्रश्न कर पूछा कि मोमबत्ती मार्च कैसे एक हानिकारक गतिविधि है?

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मार्च के लिए इकट्ठा होने के कारण इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। अधिकारियों ने कहा कि एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा एक महिला पुलिस अधिकारी को धक्का देने के बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।

घायल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पिछले हफ्ते, लोकसभा सचिवालय ने गांधी को केरल के वायनाड से सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया, जिसके एक दिन बाद गुजरात की एक अदालत ने उन्हें उनकी टिप्पणी के लिए 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.