Move to Jagran APP

राफेल की सेंधमारी की जांच कर रहा फ्रांस, जानें कब मिलेगा भारत को यह विमान

राफेल लड़ाकू विमान परियोजना से संबंधित भारतीय वायुसेना के पेरिस स्थित कार्यालय में हुई सेंधमारी की जांच चल रही है। इसकी जानकारी फ्रांस के विदेशी मामलों के राज्य मंत्री ने दी।

By TaniskEdited By: Published: Mon, 10 Jun 2019 10:40 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jun 2019 10:40 PM (IST)
राफेल की सेंधमारी की जांच कर रहा फ्रांस, जानें कब मिलेगा भारत को यह विमान
राफेल की सेंधमारी की जांच कर रहा फ्रांस, जानें कब मिलेगा भारत को यह विमान

नई दिल्ली, एएनआइ। राफेल लड़ाकू विमान परियोजना से संबंधित भारतीय वायुसेना के पेरिस स्थित कार्यालय में मई में हुई सेंधमारी की जांच चल रही है। जांच से निष्कर्षो की जानकारी भारतीय अधिकारियों को दी जाएगी, जिसे वे सार्वजनिक करेंगे। यह बात भारत यात्रा पर आए फ्रांस के विदेशी मामलों के राज्य मंत्री जीन बैप्टिस्ट लेमोने ने कही है। देश में दूसरी बार मोदी सरकार बनने के बाद किसी विदेशी नेता की यह पहली यात्रा है। उन्होंने यह भी कहा कि राफेल भारत की बेहतर संप्रभुता का एक हथियार है। इस वजह से फ्रांस को इसे लेकर पैदा हुए विवादों की कोई परवाह नहीं है। 

loksabha election banner

पेरिस के भारतीय कार्यालय में मई में अज्ञात शख्स ने घुसकर वहां से राफेल विमान से संबंधित जानकारियां चोरी करने की कोशिश की। यह भारत की सुरक्षा योजना में सेंध लगाने का मामला था और इससे भारतीय रणनीतिकारों की चिंता बढ़ी है।

सितंबर में मिलेगा पहला राफेल
इस कार्यालय में भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम 36 विमानों की खरीद से संबंधित बिंदुओं को देख रही है। यही टीम विमान उत्पादन की गुणवत्ता, समय और पायलटों के प्रशिक्षण और अन्य बिंदुओं पर नजर रख रही है। मंत्री ने बताया कि राफेल सौदे से संबंधित हर प्रक्रिया समय से चल रही है और पहले विमान इस साल सितंबर में भारत को मिल जाएगा। इसके बाद एक-एक विमान कुछ-कुछ महीनों के अंतर पर मिलते जाएंगे। यह भारत और फ्रांस के बीच सहयोग का बहुत अच्छा उदाहरण होगा।

राफेल भारत की संप्रुभता का हथियार, आलोचनाओं की फिक्र नहीं 
फ्रांसीसी मंत्री जीन बैप्टिस्ट लेमोने ने कहा कि राफेल लड़ाकू विमान भारत की बेहतर संप्रभुता का एक हथियार है, इसलिए फ्रांस को इसको लेकर पैदा हुए विवादों की कोई परवाह नहीं है और वह राफेल विमानों की आपूर्ति करना चाहता है।

लेमोने कहा कि इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच सहयोग है, एक खाका तैयार है। उनका मानना है कि यह दोनों देशों के हित में भी है। उन्होंने कहा, 'हम चाहते हैं फ्रांस और भारत हर दिन अधिक संप्रभु बनें और मेरा मानना है कि भारत की संप्रभुता के लिए राफेल एक बेहतर हथियार है और मैं समझता हूं कि भारत के लोगों के लिए भी यह बहुत महत्वपूर्ण चीज है।'

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.