Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी का केंद्र पर आरोप- घर लौटने वाले मजदूरों से वसूला जा रहा रेल यात्रा का किराया

कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि लॉकडाउन के दौरान फंसे दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों की रेल यात्रा का पूरा खर्च उठाएगी।

By Manish PandeyEdited By: Published: Mon, 04 May 2020 02:06 PM (IST)Updated: Mon, 04 May 2020 02:06 PM (IST)
प्रियंका गांधी का केंद्र पर आरोप- घर लौटने वाले मजदूरों से वसूला जा रहा रेल यात्रा का किराया
प्रियंका गांधी का केंद्र पर आरोप- घर लौटने वाले मजदूरों से वसूला जा रहा रेल यात्रा का किराया

 नई दिल्ली, एएनआइ। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को केंद्र से पूछा कि सरकार हवाई मार्ग से विदेश में फंसे भारतीयों को वापस ला सकती है, तो लॉकडाउन के दौरान फंसे मजदूरों को मुफ्त में रेल यात्रा की सुविधा क्यों नहीं दे सकती।

loksabha election banner

प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लिखा, ' मजदूर राष्ट्र निर्माता हैं। मगर आज वे दर दर ठोकर खा रहे हैं-यह पूरे देश के लिए आत्मपीड़ा का कारण है। जब हम विदेश में फंसे भारतीयों को हवाई जहाज से निशुल्क वापस लेकर आ सकते हैं, जब नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम में सरकारी खजाने से 100 करोड़ रुपये खर्च कर सकते हैं। जब रेल मंत्री पीएम केयर फंड में 151 करोड़ रु दे सकते हैं तो फिर मजदूरों को आपदा की इस घड़ी में निशुल्क रेल यात्रा की सुविधा क्यों नहीं दे सकते?'

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि घर लौटने वाले मजदूरों की रेल यात्रा का पूरा खर्च उठाएगी। इससे पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक बयान जारी किया था जिसमें कहा गया था कि उनकी पार्टी हर जरूरतमंद प्रवासी कामगार और मजदूर की रेल यात्रा का खर्च लॉकडाउन के दौरान उनके संबंधित शहरों में वहन करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यह निर्णय इसलिए लिया है क्योंकि केंद्र और रेल मंत्रालय ने प्रवासी श्रमिकों और मजदूरों की सुरक्षित घर वापसी और मुफ्त रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के बार-बार किए गए अनुरोधों की अनदेखी की थी। 1 मई को जारी एक आदेश में गृह मंत्रालय (एमएचए) ने विशेष ट्रेनों के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर फंसे प्रवासी श्रमिकों, पर्यटकों, छात्रों और अन्य व्यक्तियों की आवाजाही की अनुमति दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.