Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी टोल विवाद पर भड़कीं, कहा- चुनाव जीतकर भाजपा नेता कर रहे कर्मचारियों की पिटाई

प्रियंका ने भाजपा पर एक बार फिर निशाना साधा है। इस बार उन्‍होंने उत्‍तर प्रदेश के आगरा में एक टोल कर्मचारी की कथित भाजपा सांसद के सुरक्षागार्ड द्वारा पिटाई करने का मुद्दा उठाया है।

By Tilak RajEdited By: Published: Mon, 08 Jul 2019 09:07 AM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 09:07 AM (IST)
प्रियंका गांधी टोल विवाद पर भड़कीं, कहा- चुनाव जीतकर भाजपा नेता कर रहे कर्मचारियों की पिटाई
प्रियंका गांधी टोल विवाद पर भड़कीं, कहा- चुनाव जीतकर भाजपा नेता कर रहे कर्मचारियों की पिटाई

नई दिल्‍ली, जेएनएन। कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी जहां इन दिनों बैकफुट पर नजर आ रहे हैं और पद से इस्‍तीफा देने पर अडिग हैं। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी फ्रंटफुट पर आकर लगातार भाजपा पर अटैक कर रही हैं। प्रियंका ने भाजपा पर एक बार फिर निशाना साधा है। इस बार उन्‍होंने उत्‍तर प्रदेश के आगरा में एक टोल कर्मचारी की कथित भाजपा सांसद के सुरक्षागार्ड द्वारा पिटाई करने का मुद्दा उठाया है।

loksabha election banner

बता दें कि आगरा में एक टोल प्लाजा कर्मी की पिटाई के लिए भाजपा सांसद राम शंकर कठेरिया के सुरक्षा गार्ड के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस घटना से आहत प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, 'चुनाव जीतकर भाजपा के नेताओं को जनता की सेवा करनी थी, लेकिन वो कर्मचारियों की पिटाई कर रहे हैं। कोई सत्ता की हनक में बल्ले से पीटता है, तो कोई टोल शुल्क मांगने पर फाइरिंग कर लाठी डंडे चलाता है।'

गौरतलब है कि आगरा स्थित एक टोल बूथ की सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें इटावा से सांसद कठेरिया के सुरक्षा गार्ड को एक टोल कर्मी की पिटाई करते और हवा में फायरिंग करते देखा गया। बताया जा रहा है कि टोल प्लाजा कर्मी ने सांसद के काफिले में शामिल सभी वाहनों के लिए टोल शुल्क मांगा था। इसके बाद में पीड़ित ने एतमादपुर पुलिस थाने में सांसद और उनके गार्ड के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.