Move to Jagran APP

इमरती देवी पर टिप्पणी से उपजे विवाद के बाद टल सकता है प्रियंका गांधी का मप्र दौरा

मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री और डबरा से भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ की अमर्यादित टिप्पणी से उपजे विवाद ने कांग्रेस के रणनीतिकारों को उपचुनाव से जुड़ी रणनीति में बदलाव के लिए मजबूर कर दिया है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 07:21 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 07:21 PM (IST)
इमरती देवी पर टिप्पणी से उपजे विवाद के बाद टल सकता है प्रियंका गांधी का मप्र दौरा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की फाइल फोटो।

भोपाल, राज्‍य ब्यूरो। मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री और डबरा से भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ की अमर्यादित टिप्पणी से उपजे विवाद ने कांग्रेस के रणनीतिकारों को उपचुनाव से जुड़ी रणनीति में बदलाव के लिए मजबूर कर दिया है। अब उन्हें योजनाओं पर पुनर्विचार करना पड़ रहा है। महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रदेश दौरे को लेकर है। सूत्रों का कहना है कि उनका दौरा रद किया जा सकता है, क्योंकि भाजपा इमरती देवी को लेकर कहे गए अशालीन शब्द पर लगातार हमलावर है और महिला अस्मिता से जुड़ा मुद्दा होने के कारण प्रियंका से सीधा सवाल होना भी तय है।

loksabha election banner

भाजपा के सवालों से बचने के लिए पार्टी कर रही रणनीति में बदलाव पर विचार

गौरतलब है कि कांग्रेस की ओर से नवरात्र में प्रियंका के मध्य प्रदेश आने के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया था। प्रियंका दतिया में मां पीतांबरा पीठ के दर्शन करने के लिए आने वाली थीं। उनके कार्यक्रम को इस प्रकार तय किया गया था कि वे ग्वालियर-चंबल संभाग के उपचुनाव वाले चार से पांच विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरतीं। 

विवाद के बाद पार्टी नेता दौरे को लेकर पुनर्विचार करने को विवश

उनके कार्यक्रम को रोड शो की तरह बनाकर कांग्रेस उपचुनाव में गांधी परिवार के सदस्य को मतदाताओं के सामने लाती लेकिन कमल नाथ की टिप्पणी के बाद जारी विवाद ने पार्टी नेताओं को पुनर्विचार करने को विवश कर दिया है। कमल नाथ के बयान को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नापसंद बताया और उसके बाद कमल नाथ ने राहुल के बयान को व्यक्तिगत राय बताकर मामला और पेचीदा कर दिया। प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की सरगर्मी के बीच भाजपा अभी भी इस मामले में राष्ट्रीय स्तर तक हमलावर मुद्रा में है। 

महिला अस्मिता पर सवालों से बचने की जुगत

सूत्रों का कहना है कि इस मामले को भाजपा महिला अस्मिता से जुड़ा मुद्दा बनाने में सफल रही है। प्रियंका यदि मप्र में आती हैं तो उनसे सीधे तौर पर भाजपा इस पर सवाल करेगी। प्रियंका के कमल नाथ के बयान के पक्ष या विपक्ष में आने पर भाजपा को हमले का एक और मौका मिल जाएगा। कांग्रेस इस स्थिति से बचना चाहती है। हालांकि कांग्रेस की ओर से अधिकृत तौर पर यही कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस की तैयारी पूरी है। 

मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के उपचुनाव के मीडिया प्रभारी केके मिश्रा का कहना है कि अभी तक आधिकारिक तौर पर ऐसी कोई सूचना नहीं है कि प्रियंका गांधी नहीं आ रही हैं। हमारी ओर से उनके दौरे की तैयारी पूरी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.