Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP की इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी प्रियंका! रॉबर्ड वाड्रा ने कहा- पहले संसद पहुंचें, फिर लड़ें अगली लड़ाई

    By Jagran NewsEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Mon, 14 Aug 2023 03:07 PM (IST)

    Priyanka Gandhi Lok Sabha Elections लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीति चरम पर है। भाजपा के खिलाफ विपक्षी दल एकजुट हैं और अभी से रणनीति बनाने लगे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को चुनावी टिकट मिलने की अटकलें तेज हो गई हैं। प्रियंका के चुनाव लड़ने को लेकर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा का बयान भी सामने आया है।

    Hero Image
    Priyanka Gandhi Lok Sabha Elections: रॉबर्ट वाड्रा ने प्रियंका के चुनाव लड़ने पर दिया बयान।

    नई दिल्ली, एजेंसी। Priyanka Gandhi Lok Sabha Elections लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अभी से राजनीति चरम पर है। भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल एकजुट हो गए हैं। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर पति रॉबर्ट वाड्रा का बड़ा बयान सामने आया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका को लोकसभा चुनाव का विकल्प चुनना चाहिए

    प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर सवाल पूछे जाने पर रॉबर्ट ने कहा कि प्रियंका गांधी को संसद पहुंचने के लिए लोकसभा चुनाव का विकल्प चुनना चाहिए। रॉबर्ट ने आगे कहा,

    मुझे लगता है कि प्रियंका को पहले संसद पहुंचना चाहिए और अगर वह लोकसभा में आएंगी तो लोगों को अच्छा लगेगा। चाहे वह अमेठी हो या सुल्तानपुर, जहां भी पार्टी को उचित लगे, मैं चाहूंगा कि वह लोकसभा चुनाव लड़ें।

    प्रियंका के खिलाफ FIR से कांग्रेस को डराने की कोशिश

    वाड्रा मध्य सरकार और अधिकारियों को घेरने पर फंसी प्रियंका गांधी के समर्थन में भी बोले हैं। उन्होंने कहा कि '50% कमीशन' को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ दर्ज एफआईआर केवल डराने की कोशिश भर है। वाड्रा ने कहा कि वो और उनका परिवार डरने वाला नहीं हैं।

    कांग्रेस डरने वाली नहीं है

    वाड्रा ने आगे कहा कि भाजपा कानूनी तौर पर या एजेंसियों के माध्यम से या किसी अन्य तरीके से हम पर दबाव डालने पर लगी है, लेकिन वे हम पर जितना दबाव डालेंगे, हम उतनी ही मजबूती से उठेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी से डरेगी नहीं और लोगों की आवाज उठाती रहेगी।