Move to Jagran APP

प्रियंका ने ही बनवाया था भूपेश को छत्‍तीसगढ़ का मुख्यमंत्री, तीन साल पहले किया था वादा

प्रियंका गांधी ने तीन साल पहले भूपेश से वादा किया था कि कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की सत्ता में लाए तो उन्हें भी मुख्यमंत्री पद का मौका मिलेगा।

By Vikas JangraEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 10:06 AM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 10:06 AM (IST)
प्रियंका ने ही बनवाया था भूपेश को छत्‍तीसगढ़ का मुख्यमंत्री, तीन साल पहले किया था वादा
प्रियंका ने ही बनवाया था भूपेश को छत्‍तीसगढ़ का मुख्यमंत्री, तीन साल पहले किया था वादा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री कौन होगा? इसे लेकर दिल्ली में तीन दिन कसरत हुई, लेकिन भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बनवाने के पीछे प्रियंका गांधी की बड़ी भूमिका रही। उन्होंने तीन साल पहले भूपेश से वादा किया था कि कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की सत्ता में लाए तो उन्हें भी मुख्यमंत्री पद का मौका मिलेगा। अंतिम समय में प्रियंका ने अपने वादे को याद किया और बघेल के नाम का समर्थन कर दिया।

loksabha election banner

कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार तीन साल पहले सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, भूपेश बघेल और वर्तमान में मुख्यमंत्री बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा की एक बैठक हुई थी। वर्मा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने का सुझाव दिया था।

प्रियंका ने पूछा था कि उससे क्या फायदा होगा? वर्मा ने दावा किया था कि कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने से कांग्रेस मजबूत होगी। छत्तीसगढ़ में पार्टी 53 सीटें जीत सकती है। बघेल ने भी वर्मा के सुझाव का समर्थन करते हुए दावा किया था। उसी वक्त प्रियंका ने वादा किया था कि अगर, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 53 सीटें जीत जाती है, तो बघेल को मुख्यमंत्री बना दिया जाएगा।

उसके बाद ही प्रदेश में प्रशिक्षण कार्यक्रमों का दौर शुरू हुआ था। बघेल खुद प्रशिक्षण कार्यक्रमों में लगातार शामिल हुए थे। सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया था। अभी जब मुख्यमंत्री का नाम फाइनल करने के लिए हाईकमान को मशक्कत करनी पड़ रही थी, तब अंतिम बैठक में राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी और प्रियंका भी शामिल हुए। उस बैठक में प्रियंका को उनका वादा याद आया और उन्होंने बघेल के नाम पर अपनी सहमति दी। अब जबकि प्रियंका सक्रिय राजनीति में आ गई हैं तो यह कहानी फिर से चर्चा में आ गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.