Move to Jagran APP

भाजपा नेता का प्रियंका गांधी पर विवादित बयान, यूपी चुनाव को लेकर कही ये बात...

तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी के नेता एनवी सुभाष ने कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रियंका गिरगिट की तरह रंग बदल रही हैं। कांग्रेस पार्टी अपने राजनीतिक लाभ के लिए किसानों के आंदोलन का इस्तेमाल कर रही है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Tue, 12 Oct 2021 09:08 AM (IST)Updated: Tue, 12 Oct 2021 09:08 AM (IST)
भाजपा नेता का प्रियंका गांधी पर विवादित बयान, यूपी चुनाव को लेकर कही ये बात...
तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं एनवी सुभाष

हैदराबाद, एएनआइ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अब आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के वाराणसी में मां दुर्गा मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा करने को लेकर भाजपा नेता ने निशाना साधा है। तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी के नेता एनवी सुभाष ने सोमवार को कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर वह गिरगिट की तरह रंग बदल रही हैं।

loksabha election banner

एएनआइ से बात करते हुए एनवी सुभाष ने कहा, 'प्रियंका गांधी ने हिंदू धर्म की प्रशंसा करना शुरू कर दिया है। गांधी परिवार ने हिंदू परिवारों के बारे में कभी नहीं सोचा। प्रियंका गांधी ने एक ईसाई से शादी की, उनकी मां एक ईसाई हैं, उनके दादा एक मुस्लिम हैं। इसलिए, उनके लिए हिंदू धर्म का दावा करने का कोई आधार नहीं है। बीजेपी पार्टी प्रचंड बहुमत से जीतने जा रही है। उन्हें डर है कि उनकी पार्टी का वोट बैंक खत्म हो जाएगा क्योंकि कांग्रेस का कोई गठबंधन नहीं है।

उन्होंने आगे कहा, 'लखीमपुर खीरी कांड के बाद से राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए प्रियंका गांधी को एक 'भक्त हिंदू महिला' के नए अवतार में पेश किया जा रहा है। उन्होंने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह सब किया है। इससे पता चलता है कि कैसे कांग्रेस पार्टी अपने राजनीतिक लाभ के लिए किसानों के आंदोलन का इस्तेमाल कर रही है। अचानक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में मंदिरों में जाकर हिंदू बनने लगे है।'

सुभाष की टिप्पणी कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा रविवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर और मां दुर्गा मंदिर में पूजा करने के बाद आई है। कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र रोहनिया क्षेत्र के एक मैदान में 'किसान न्याय' रैली को भी संबोधित किया। प्रियंका गांधी वाड्रा के हर महीने पांच दिनों के लिए उत्तर प्रदेश में रहने की उम्मीद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.