Move to Jagran APP

Priyanka Gandhi: जानिए- कांग्रेस के इस फैसले का क्या प्रभाव पड़ेगा

Priyanka Gandhi प्रियंका की सक्रिय राजनीति में एंट्री ऐसे समय पर हुई है जब समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने कांग्रेस को महागठबंधन में जगह नहीं दी है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Wed, 23 Jan 2019 02:05 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jan 2019 02:05 PM (IST)
Priyanka Gandhi: जानिए- कांग्रेस के इस फैसले का क्या प्रभाव पड़ेगा
Priyanka Gandhi: जानिए- कांग्रेस के इस फैसले का क्या प्रभाव पड़ेगा

नई दिल्ली (जेएनएन)। प्रियंका गांधी का सक्रिय राजनीति में आना और उन्‍हें पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की कमान दिया जाना कांग्रेस का मास्‍टर स्‍ट्रोक माना जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रियंका को जो जिम्मेदारी दी गई, वह बेहद अहम है। इसका असर केवल पूर्वी यूपी पर ही नहीं होगा, बल्कि उत्तर प्रदेश के अन्य इलाकों पर भी पड़ेगा।

loksabha election banner

प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की कमान दिया जाना कांग्रेस का मास्‍टर स्‍ट्रोक माना जा रहा है। इस क्षेत्र की कई सीटों पर कभी कांग्रेस का अच्‍छा प्रभाव था। फूलपुर से पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू सांसद थे। इलाहाबाद, प्रतापगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर समेत कई जिलों कांग्रेस का अच्‍छा खासा प्रभाव था।

माना जा रहा है कि प्रियंका के आने से इस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में नया जोश आएगा। प्रियंका की सक्रिय राजनीति में एंट्री ऐसे समय पर हुई है जब समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने कांग्रेस को महागठबंधन में जगह नहीं दी है। पहले भी कांग्रेस कहती रही है कि वह इस बार आम चुनाव में करिश्माई प्रदर्शन करेगी और यह फैसला उसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है।माना जा रहा है पूर्वी यूपी में कांग्रेस बहुत कमजोर है। ऐसे में प्रियंका गांधी पर बड़ी जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ेंः Priyanka Gandhi की राजनीति में एंट्री, राहुल ने बनाया कांग्रेस महासचिव, मिली पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस की नैया पार लगाने को प्रियंका की एंट्री, जानें सक्रिय राजनीति में आने की 5 प्रमुख वजहें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.