Move to Jagran APP

Prince Charles India Visit: प्रिंस चार्ल्स ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से की मुलाकात

Prince Charles India Visit ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स दो दिवसीय दौरे पर आज भारत आ गए हैं। उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की।

By TaniskEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 08:49 AM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 04:24 PM (IST)
Prince Charles India Visit: प्रिंस चार्ल्स ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से की मुलाकात
Prince Charles India Visit: प्रिंस चार्ल्स ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से की मुलाकात

नई दिल्ली, एएनआइ। Prince Charles India Visit: ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स दो दिवसीय दौरे पर आज भारत आ गए हैं। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। इससे पहले प्रिंस चार्ल्स ने भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का दौरा किया। इस यात्रा के दौरान भारत-ब्रिटेन के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने, जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों और बाजार संबंधित मुद्दों पर बातचीत होगी।

loksabha election banner

प्रिंस चार्ल्स गुरुवार को अपना 71वां जन्मदिन मनाएंगे। यह प्रिंस ऑफ वेल्स की भारत की 10वीं आधिकारिक यात्रा होगी। इस दौरान वे ब्रिटेन में सिख समुदाय के योगदान को चिह्नित करने के लिए गुरु नानकदेव की 550 वीं जयंती के अवसर पर गुरुद्वारा जाएंगे। भारत में ब्रिटिश उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि प्रिंस चार्ल्स राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति कोविंद के साथ द्विपक्षीय बैठक सहित विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस बयान में यह भी कहा गया कि वह सामाजिक विकास के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए एक भारतीय विजेता को राष्ट्रमंडल कॉमनवेल्थ 'प्वॉइंट्स ऑफ लाइट' पुरस्कार भी प्रदान करेंगे। 

सैन्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे

इस दौरान प्रिंस चार्ल्स प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध में भारत, ब्रिटेन और पूरे राष्ट्रमंडल के सैनिकों के बलिदान को याद करने के लिए एक सैन्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह प्रभावशाली भारतीय व्यापारियों के साथ स्थायी बाजारों पर उनकी सलाह और निवेश के लिए एक चर्चा में भाग लेंगे।

डोमिनिक एस्कि्वथ ने दौरे को लेकर क्या कहा

भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त सर डोमिनिक एस्कि्वथ ने कहा,'मैं प्रिंस चार्ल्स के स्वागत के लिए तैयार हूं। प्रिंस चार्ल्स इस बात का गवाह होंगे कि कैसे भारत प्राकृतिक आपदाओं का जवाब देने के लिए इनोवेशन का उपयोग करता है और कैसे इसकी स्वच्छ तकनीक जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में मदद कर रही है।

2017 में आए थे भारत

इससे पहले 2017 में प्रिंस चार्ल्स अपनी पत्नी कैमिला के साथ संयुक्त अधिकारीक दौरे पर भारत आए थे। इससे पहले प्रिंस चार्ल्स के बड़े बेटे प्रिंस विलियम और पत्नी केट मिडलटन 14 से 18 अक्टूबर तक पड़ोसी देश पाकिस्तान के दौरे पर गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.