31 अक्टूबर को सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
गुजरात में नर्मदा नदी पर स्थित सरदार सरोवर बांध के निकट यह प्रतिमा बनाई गई है। इसकी ऊंचाई 182 मीटर है।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 12:19 AM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 12:19 AM (IST)
नई दिल्ली, प्रेट्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का उनकी 143वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को अनावरण करेंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने रविवार को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी से इतर पत्रकारों से बात करते हुए यह जानकारी दी।
गुजरात में नर्मदा नदी पर स्थित सरदार सरोवर बांध के निकट यह प्रतिमा बनाई गई है। इसकी ऊंचाई 182 मीटर है। गुजरात सरकार ने इसे दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा बताया है। रूपाणी ने कहा कि भाजपा ने इस प्रतिमा के लिए पूरे देश से लोहा, मिट्टी और पानी इकट्ठा किया है।
उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब कुछ लोग देश को तोड़ने में लगे हुए हैं, यह प्रतिमा देश की एकता में पटेल के योगदान को रेखांकित करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2013 में गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए इस प्रतिमा के निर्माण का एलान किया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें