Presidential Election 2022 Results: Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव हुआ संपन्न, द्रौपदी मुर्मू ने हासिल किए 2824 वोट
Presidential Election 2022 Results Updates Droupadi Murmu or Yashwant Sinha गुरुवार को देश में राष्ट्रपति चुनाव संपन्न हो गया जिसमें एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत हुई। स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने भारत गणराज्य की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति निर्वाचित होने का इतिहास रच दिया है।
President Election Result 2022: गुरुवार को देश में राष्ट्रपति चुनाव संपन्न हो गया जिसमें एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत हुई। स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने भारत गणराज्य की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति निर्वाचित होने का इतिहास रच दिया है। राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू ने संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को भारी अंतर से पीछे छोड़ते हुए बड़ी जीत हासिल की। वोटों की गिनती के तीसरे ही राउंड में उन्होंने जीत के लिए आवश्यक बहुमत का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया। आंकड़ों से साफ है कि विपक्षी खेमे के करीब 17 सांसदों के अलावा बड़ी संख्या में विधायकों ने भी राजग प्रत्याशी के पक्ष में क्रास वोटिंग की। जीत के लिए आवश्यक वोटों का आंकड़ा पार करते ही मुर्मू को बधाइयां देने का तांता लग गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबसे पहले मूर्म को उनके निवास पर जाकर बधाई दी और ट्वीट करते हुए कहा कि जब 1.3 अरब भारतीय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, तब पूर्वी भारत के एक सुदूर हिस्से में जन्मीं आदिवासी समुदाय की भारत की एक बेटी हमारी राष्ट्रपति बनी है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने इतिहास रच दिया है और मुर्मू का जीवन एक प्रेरणा है।विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने भी मुर्मू को बधाई देते हुए कहा कि वह आशा करते हैं कि 15वें राष्ट्रपति के रूप में बिना भय और पक्षपात के वह संविधान के संरक्षक की भूमिका निभाएंगी।
द्रौपदी मुर्मू ने 2824 प्रथम वरीयता वोट हासिल किए: राज्यसभा, महासचिव
राज्यसभा, महासचिव ने जानकारी दी कि राष्ट्रपति चुनाव परिणाम संपन्न हुआ। चुनाव में 4754 मत पड़े, जिसमें से 4701 वैध और 53 अमान्य घोषित हुए। कोटा (राष्ट्रपति चुने जाने वाले उम्मीदवार के लिए) 5,28,491 था। द्रौपदी मुर्मू ने 2824 प्रथम वरीयता वोट हासिल किए जिनकी वैल्यू 6,76,803 है।
राष्ट्रपति चुनाव हुआ संपन्न
राज्यसभा, महासचिव ने जानकारी दी कि राष्ट्रपति चुनाव संपन्न हुआ। द्रौपदी मुर्मू ने 2824 प्रथम वरीयता वोट हासिल किए जिनकी वैल्यू 6,76,803 है।
द्रौपदी मुर्मू की रिकार्ड जीत हमारे लोकतंत्र के लिए अच्छी है: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई देते हुए कहा,द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने वाले सभी सांसदों, विधायकों को धन्यवाद दिया, कहा कि उनकी रिकार्ड जीत हमारे लोकतंत्र के लिए अच्छी है।
द्रौपदी मुर्मू की जीत से भारत की विकास यात्रा को मजबूत मिलेगी: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई देते हुए कहा, मुझे विश्वास है कि द्रौपदी मुर्मू उत्कृष्ट राष्ट्रपति होंगी जो आगे से नेतृत्व करेंगी, भारत की विकास यात्रा को मजबूत करेंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट करते हुए दी बधाई द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट करते हुए कहा, उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब 1.3 अरब करोड़ भारतीय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है, पूर्वी भारत के एक सुदूर हिस्से में पैदा एक आदिवासी समुदाय की भारत की बेटी को हमारा राष्ट्रपति चुना गया है।
उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा: नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई देते हुए कहा, उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा है।
द्रौपदी मुर्मू के घर पहुंचे प्रधानमंत्री
द्रौपदी मुर्मू के घर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। तीसरे दौर की मतगणना के बाद जीतीं द्रौपदी मुर्मू।
ममता बनर्जी ने द्रौपदी मुर्मू को दी जीत की बधाई
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी है।
द्रौपदी मुर्मू के घर पहुंचने वाले हैं प्रधानमंत्री
द्रौपदी मुर्मू के घर पहुंचने वाले हैं प्रधानमंत्री। तीसरे दौर की मतगणना के बाद जीतीं द्रौपदी मुर्मू।
यशवंत सिन्हा ने भी द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी
यशवंत सिन्हा ने भी द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी। देश की अगली राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू।
ऐसी पृष्ठभूमि का नेता देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचेगा। यह लोकतंत्र के लिए एक उपलब्धि है: प्रधान
समाज के वंचित वर्ग, आदिवासियों, महिलाओं और पूर्वी भारत में अपार खुशी है कि पहली बार लोकतंत्र का सही अर्थ सामने आ रहा है। ऐसी पृष्ठभूमि का नेता देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचेगा। यह लोकतंत्र के लिए एक उपलब्धि है: धर्मेंद्र प्रधान
राष्ट्रपति चुनाव में 17 सांसदों ने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में की क्रास वोटिंग
समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, राष्ट्रपति चुनाव में 17 सांसदों ने एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में क्रास वोटिंग की।
राष्ट्रपति मुर्मू दूसरे राउंड में चल रहीं है आगे
राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों में 2 राउंड के बाद NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आगे चल रही हैं। इसी बीच बिहार के पटना में भाजपा नेता और कार्यकर्ता जश्न मनाते देखे गए।
देश के सभी नागरिक उनकी उम्मीदवारी और उनकी जीत से खुश हैं: तारकिशोर प्रसाद
ऐसा समाज जो राजनीतिक क्षेत्र में कभी हाशिये पर रहा करता था, उनके(द्रौपदी मुर्मू) नेतृत्व में देश निश्चित तौर पर आगे बढ़ेगा। आज देश के सभी नागरिक उनकी उम्मीदवारी और उनकी जीत से खुश हैं: बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, पटना, बिहार
मुझे यकीन है कि उनका कार्यकाल बहुत सफल होगा: भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा
द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में NDA द्वारा घोषित प्रस्ताव को पार्टी का पूरा समर्थन है ... मुझे यकीन है कि उनका कार्यकाल बहुत सफल होगा: भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा
यह भारत के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा
द्रौपदी मुर्मू भारी अंतर से जीतने जा रही है। भारत को अपनी पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के रूप में मिलने जा रही है। यह भारत के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, गुवाहाटी
द्रौपदी मुर्मू के गांव में उत्साह का माहौल
द्रौपदी मुर्मू के गांव में उत्साह का माहौल है। लोग तिरंगा लिए अभी से जश्न मना रहे हैं। पहले दौर में मुर्मू को भारी बढ़त मिली है और उनकी जीत तय मानी जा रही है।
अभी तक द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी
राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना जारी। अभी तक द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी।
कल होगी विदाई रात्रिभोज
पीएम नरेंद्र मोदी कल शाम 5:30 बजे से दिल्ली के होटल अशोका में निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए विदाई रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।
विधायकों के वोटों की गिनती शुरू हो गई
विधायकों के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सांसदों के वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। द्रौपदी मुर्मू ने 3,78,000 के मूल्य के साथ 540 वोट हासिल किए हैं और यशवंत सिन्हा ने 1,45,600 के मूल्य के साथ 208 वोट हासिल किए हैं।
पहले राउंड में कुल 3 लाख 78 हजार वोट मिले
द्रौपदी मुर्मू को पहले राउंड में कुल 3 लाख 78 हजार वोट मिले हैं।
द्रौपदी मुर्मू का किया जाएगा अभिनन्दन
दिल्ली में पंडाल के अंदर बनाये गए मंच के पीछे भी एक बड़ा पोस्टर लगाया गया है. जिसमें द्रौपदी मुर्मू का अभिनन्दन किया गया। इसी मंच से द्रौपदी मुर्मू सभी शुभकामना देने वालों की सुभेच्छा ग्रहण करेंगी।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
राष्ट्रपति के फेयरवेल कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल दिल्ली आएंगे। राष्ट्रपति के फेयरवेल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।
राष्ट्रपति के फेयरवेल कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल दिल्ली आएंगे। राष्ट्रपति के फेयरवेल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।
नाच-गाने के साथ मनाया जा रहा द्रौपदी मुर्मू के गांव जश्न
द्रौपदी मुर्मू के गांव में लोगों में खुशी देखने को मिल रही है। पूरा गांव जीत के एलान से पहले ही जश्न मनाने में जुटा है। युवतिया, स्कूली छात्राएं नाच-गाने के साथ जश्न मना रही है तो वहीं गांव में 20 हजार लड्डू बनाए गए हैं।
द्रौपदी मुर्मू के गांव में 20 हज़ार लड्डू तैयार
द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव में 20 हज़ार लड्डू बनाए गए हैं। नतीजे आने के बाद लड्डू बांटें जाएंगें।
द्रौपदी मुर्मू के उपरबेड़ा गांव में जश्न का माहौल बना हुआ है
इसके अलावा आदिवासी डांस और विजय जुलूस निकालने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि, द्रौपदी मुर्मू के उपरबेड़ा गांव में जश्न का माहौल बना हुआ है।
द्रौपदी मुर्मू का पूरा गांव आज छुट्टी भी मना रहा है
द्रौपदी की जीत से पहले ही पूरा गांव जश्न मना रहा है। ग्रामीणों ने आज गांव में विजय दिवस मनाने की तैयारी की है वहीं पूरा गांव आज छुट्टी भी मना रहा है।
अगले कुछ घंटों में आ सकता है फैसला
मतगणना में शामिल अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति चुनाव का अंतिम परिणाम अगले डेढ़ से दो घंटे में सामने आ सकता है। राष्ट्रपति की रेस में द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा शामिल हैं।
राष्ट्रपति चुनाव में कुल 4796 मतदाता थे
नवनिर्वाचन आयोग के अनुसार इस बार राष्ट्रपति चुनाव में कुल 4796 मतदाता थे, जिनमें से 99 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
11 राज्यों और केन्द्र शासित पुड्डुचेरी में शत-प्रतिशत मतदान हुआ
11 राज्यों और केन्द्र शासित पुड्डुचेरी में शत-प्रतिशत मतदान हुआ। राष्ट्रपति चुनाव के लिए दिल्ली और पुड्डुचेरी समेत 30 जगहों पर मतदान कराया गया।
राज्य सभा और लोकसभा सहित विधानसभाओं के नर्विाचित प्रतिनिधियों ने दिया वोट
इस चुनाव में राज्य सभा और लोकसभा के सदस्यों के अलावा राज्यों और विधानसभा वाले केन्द्रशासित प्रदेशों की विधानसभाओं के नर्विाचित प्रतिनिधियों को मताधिकार प्राप्त था।
राष्ट्रपति चुनाव में 17 सांसदों ने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में की क्रास वोटिंग
समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, राष्ट्रपति चुनाव में 17 सांसदों ने एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में क्रास वोटिंग की।
जीत के करीब पहुंच चुकी हैं द्रौपदी मुर्मू, रायरंगपुर गांव में लोग मना रहे हैं जश्न
द्रौपदी मुर्मू के पैतृक स्थान, ओडिशा के रायरंगपुर गांव में जश्न मनाया जा रहा है। बता दें कि द्रौपदी मुर्मू 1,349 वोटों से आगे चल रही हैं और जीत के करीब पहुंच चुकी हैं।
द्रौपदी मुर्मू की जीत पर जश्न मनाने भाजपा मुख्यालय के बाहर जमा हुए लोग
द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के करीब पहुंच चुकी हैं। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। भाजपा मुख्यालय के बाहर जमा हुए लोग द्रौपदी मुर्मू की जीत का जश्न मना रहे हैं।
एनडीए की द्रौपदी मुर्मू को 71.79 फीसदी वोट मिले: अधिकारी
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अधिकारी ने जानकारी दी है कि अब तक हुए कुल मतों में से एनडीए की द्रौपदी मुर्मू को 71.79 फीसदी वोट मिले हैं।
दूसरे दौर की मतगणना पर राज्यसभा महासचिव ने दी जानकारी
राज्यसभा, महासचिव, पीसी मोदी ने जानकारी दी कि दूसरे दौर के बाद, जिसमें पहले 10 राज्यों के मतपत्रों की वर्णानुक्रम (Alphabetically) में गणना की गई है। कुल वैध मत 1138 और उनका कुल मूल्य 1,49,575 है। इस गणना के मुताबिक, द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले, जिनकी कीमत 1,05,299 और यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिले, जिनकी कीमत 44,276 है।
दूसरे दौर की मतगणनना खत्म, द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले
राष्ट्रपति चुनाव में दूसरे दौर की मतगणनना खत्म हो गई है। दूसरे दौर में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले। वहीं विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिले।
द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय, लोक कलाकार ने किया आदिवासी नृत्य
एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। इसी खुशी में लोक कलाकार ने दिल्ली में मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड पर आदिवासी नृत्य किया। पहले दौर की मतगणना की समाप्ति के बाद मुर्मू विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा पर भारी बढ़त बनाए हुए हैं।
राष्ट्रपति चुनाव में संभावित जीत के बाद द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर सकते हैं पीएम मोदी व वरिष्ठ क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी कैबिनेट के कुछ वरिष्ठ सदस्य राष्ट्रपति चुनाव में संभावित जीत के बाद द्रौपदी मुर्मू से गुरुवार को मुलाकात कर सकते हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि गृह मंत्री अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और पीयूष गोयल भी उन्हें बधाई देने के लिए उनसे मुलाकात करेंगे।
'लोकतंत्र के लिए उपलब्धि'
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि समाज के वंचित वर्ग, आदिवासियों, महिलाओं और पूर्वी भारत में अपार खुशी है कि पहली बार लोकतंत्र का सही अर्थ सामने आ रहा है। ऐसी पृष्ठभूमि का नेता देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचेगा। यह लोकतंत्र के लिए एक उपलब्धि है।
देश इतिहास रचने जा रहा है- धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि देश इतिहास रचने जा रहा है। 15वें राष्ट्रपति की आधिकारिक घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। किसी के मन में कोई शंका नहीं है। ओडिशा में बेहद साधारण घर से आने वाले आदिवासी परिवार की बेटी द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति निर्वाचित होंगी।
द्रौपदी मुर्मू ने बनाई भारी बढ़त
राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने बताया कि सांसदों के वोटों की गिनती पूरी हो गई है। उन्होंने बताया कि द्रौपदी मुर्मू ने 3,78,000 के मूल्य के साथ 540 वोट हासिल किए हैं और यशवंत सिन्हा ने 1,45,600 के मूल्य के साथ 208 वोट हासिल किए हैं। कुल 15 वोट अवैध थे। ये संसद (वोट) के आंकड़े हैं, कृपया अगली घोषणा की प्रतीक्षा करें।
Droupadi Murmu has secured 540 votes with a value of 3,78,000 and Yashwant Sinha has secured 208 votes with a value of 1,45,600. These are figures for Parliament (votes) pic.twitter.com/Rh11GsLqjj
— ANI (@ANI) July 21, 2022
अभी सांसदों के वोटों की गिनती हो रही है
राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। सुबह 11 बजे मतगणना शुरू हो गई थी। अभी सांसदों के वोटों की गिनती की जा रही है। इसके बाद विधायकों की वोटों की गिनती शुरू होगी।
ढोल-नगाड़ों बजाकर जश्न मना रहे लोग
द्रौपदी मुर्मू को ओडिशा में स्थित गांव रायरंगपुर में जश्न मनाया जा रहा है। लोग ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मना रहे हैं।
#WATCH | Celebrations begin at Odishas Rairangpur village, the native place of NDAs presidential candidate Droupadi Murmu.
The counting of votes for the Presidential election is underway. pic.twitter.com/7AmzaSepHr
— ANI (@ANI) July 21, 2022
रायरंगपुर में सजा स्कूल
द्रौपदी मुर्मू के गांव रायरंगपुर में स्थित एसएलएस मेमोरियल आवासीय विद्यालय को सजाया गया है। इस स्कूल की स्थापना मुर्मू ने अपने पति की याद में की थी।
द्रौपदी मुर्मू के गांव में जश्न जारी
वोटों की गिनती अभी जारी है। हालांकि, द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव के लोग जश्न मना रहे हैं। गांव में 20 हजार लड्डू भी बनाए गए हैं।
राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी
संसद भवन में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती अभी जारी है। एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की मानी जा रही है।
12 राज्यों में 100 फीसद मतदान
राष्ट्रपति चुनाव में 18 जुलाई को संसद में 98.91% वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग ने बताया कि 12 राज्यों में 100 फीसद मतदान हुआ। इन राज्यों में छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक, एमपी, मणिपुर, सिक्किम, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल हैं।
भाजपा दफ्तर में विजय जुलूस की तैयारी
राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना जारी है। एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है। मुर्मू की जीत के बाद भाजपा दफ्तर में विजय जुलूस निकालने की तैयारी की जा रही है।
देश को होगा गर्व- रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होने से न केवल आदिवासी, बल्कि देश में सभी को गर्व की अनुभूति होने वाली है। मुझे पता चला है कि सभी प्रमुख आदिवासी नेता राष्ट्रपति बनने की संभावना वाले नए लोगों का अभिवादन करने के लिए दिल्ली आएंगे।
द्रौपदी मुर्मू बड़े अन्तर से चुनाव जीतकर इतिहास रचेंगी: अनुप्रिया पटेल
अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आजादी के बाद पहली बार आदिवासी समाज की एक बेटी देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने के करीब है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदिवासी समाज से आने वाली पहली महिला द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति पद का चुनाव बड़े अंतर से जीतकर इतिहास रचेंगी !
Koo Appयशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज़ादी के बाद पहली बार आदिवासी समाज की एक बेटी देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने के करीब है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदिवासी समाज से आने वाली पहली महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी राष्ट्रपति पद का चुनाव बडे अंतर से जीतकर इतिहास रचेंगी ! - Anupriya Patel अनुप्रिया पटेल (@anupriyaspatel) 21 July 2022
द्रौपदी मुर्मू के निवास पर तैयारी शुरू
राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के दिल्ली स्थित निवास पर तैयारियां की जा रही है।
दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के निवास पर तैयारियां की जा रही है। pic.twitter.com/zxWi7516lC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2022
सुबह 11 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती
राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतों की गिनती सुबह 11 बजे शुरू होगी। मतगणना के लिए संसद में तैयारी की जा रही है।
Delhi | Counting of votes for the Presidential election to begin at 11am today, preparations underway at Parliament pic.twitter.com/Zr0yCCqnbk
— ANI (@ANI) July 21, 2022
द्रौपदी मुर्मू के भाई जीत को लेकर आश्वस्त
द्रौपदी मुर्मू के भाई तारिणी सेन ने कहा कि गांव में खुशी का माहौल है क्योंकि हमें उम्मीद है कि द्रौपदी मुर्मू भारत की अगली राष्ट्रपति बनेंगी। यह आदिवासी समुदाय, ओडिशा और देश के लिए गर्व की बात है।
संसद में हुई 99.18 प्रतिशत वोटिंग
राष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद में कुल मतदान 99.18 प्रतिशत वोटिंग हुई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में संसद में मतदान करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा अनुमति दिए गए 736 मतदाताओं (727 सांसदों, 9 विधायकों) में से 730 (721 सांसद, 9 विधायकों) ने मतदान किया।
कमरा नंबर 63 में होगी मतगणना
राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती संसद भवन के कमरा नंबर 63 में होगी। मतगणना के बाद नतीजों की घोषणा की जाएगी।
जीत के लिए कितने मत की जरूरत?
राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार के लिए जीत का आंकड़ा 5,43,216 है। द्रौपदी मुर्मू के पास 5,33,751 वोट होने का दावा किया जा रहा है। यशवंत सिन्हा के खाते में 3,60,362 वोट जाने की उम्मी है। ऐसे में मुर्मू की जीत तय है।
किस दल ने दिया किसको समर्थन?
द्रौपदी मुर्मू द्रौपदी मुर्मू को सत्ताधारी एनडीए के अलावा बीजेडी, वाईएसआरसीपी, बसपा, एआईएडीएमके, टीडीपी, जनता दल (एस), शिरोमणि अकाली दल, शिवसेना के दोनों गुट और जेएमएम का समर्थन मिला है। वहीं, विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को कांग्रेस, टीएमसी, द्रमुक, एनसीपी, सपा और राजद के अलावा कई अन्य दलों ने अपना समर्थन दिया है।
18 जुलाई को हुए थे राष्ट्रपति चुनाव
राष्ट्रपति चुनाव में निर्वाचित सांसदों और विधायकों ने मतदान किया था। इस बार चुनाव में कुल 4,807 मतदाता हैं। 776 सांसदों और 4,033 विधायकों ने वोट डाला था।
द्रौपदी मुर्मू के गांव में मिठाइयां तैयार
राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे शाम को आएंगे, लेकिन उससे पहले ही द्रौपदी मुर्मू के गांव में जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। द्रौपदी मुर्मू के गांव ओडिशा के रायरंगपुर में लोग मिठाई बना रहे हैं।