रेलवे ने शुरू की प्रयागराज महाकुंभ की तैयारियां, जल्द ही शुरू होंगी स्पेशल ट्रेनें- नंद गोपाल 'नंदी'
Prayagraj Mahakumbh 2025 प्रयागराज में 2025 में होने वाले महाकुंभ को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल्द ही प्रयागराज से/के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। यह बात यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के बाद कही।
नई दिल्ली, एजेंसीा। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' (Nand Gopal Gupta Nandi) ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Minister Ashwini Vaishnav) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि रेलवे ने 2025 महाकुंभ की तैयारी शुरू कर दी है। वह प्रयागराज के लिए कई विशेष ट्रेनें शुरू करेगा।
The railways has begun preparations for the 2025 Mahakumbh & will launch several special trains to and fro Prayagraj, Uttar Pradesh cabinet minister Nand Gopal Gupta says after meeting Union Minister Ashwini Vaishnaw
— Press Trust of India (@PTI_News) August 19, 2022
यूपी की विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा
रेल मंत्री के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरों को यूपी के कैबिनेट मंत्री 'नंदी' ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है। उन्होंने बताया कि रेल मंत्री से शिष्टाचार भेंट कर उत्तर प्रदेश की विभिन्न रेल परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
आज नई दिल्ली में प्रवास के दौरान माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से शिष्टाचार भेंट कर उत्तर प्रदेश की विभिन्न रेल परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। #AshwaniVaishnaw@RailMinIndia pic.twitter.com/ZjqqJbuDOd
— Nand Gopal Gupta 'Nandi' (@NandiGuptaBJP) August 18, 2022
2025 में होगा महाकुंभ का आयोजन
बता दें, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में 2025 में महाकुंभ का आयोजन होना है। इसे लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। प्रदेश सरकार 2019 के दिव्य व भव्य कुंभ की तरह इसे भी शानदार तरीके से आयोजित करने की तैयारी में हैं। इसके लिए यूपी सरकार ने 100 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बजट में शामिल किया है।
महाकुंभ से पहले संगम नगरी का होगा कायाकल्प
महाकुंभ से पहले संगम नगरी के कायाकल्प की तैयारी है। यहां फ्लाई ओवर, रेलवे ओवर ब्रिज, सड़कों के विस्तार समेत कई बड़े कार्य कराए जाएंगे। मठ-मंदिरों से लेकर धर्मशाला और गेस्ट हाउस तक के मरम्मत होंगे। इस बार ऐसी व्यवस्था हो रही है कि श्रद्धालु जल, थल, रेल तथा हवाई मार्ग से तीर्थराज आ सकेंगे।
जनशताब्दी एक्सप्रेस में जोड़े गए विस्टोडोम कोच
बता दें, भोपाल और जबलपुर के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस में विस्टाडोम कोच जोड़े गए हैं। इसकी जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर दी है।
Vistadome coaches added to Jan Shatabdi Express between Bhopal and Jabalpur. Welcome to enjoy the scenic view of Budni Ghat and Satpura hill range. pic.twitter.com/RMcsKvRuX7
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) August 19, 2022
उन्होंने लिखा, 'भोपाल और जबलपुर के बीच जनशताब्दी एक्सप्रेस में विस्टाडोम कोच जोड़े गए। बुदनी घाट और सतपुड़ा पहाड़ी श्रृंखला के सुंदर दृश्य का आनंद लेने के लिए आपका स्वागत है।'