प्रज्ञा ठाकुर ने उठाया भोपाल जेल में डाक्टर की कमी का मुद्दा
शून्यकाल में बोली भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर। जेल में लगभग 3000 पुरुष कैदी 150 महिला कैदी और उनके 25 बच्चे रहते हैं।
By Nitin AroraEdited By: Published: Fri, 19 Jul 2019 08:37 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jul 2019 08:37 PM (IST)
नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने लोकसभा में भोपाल जेल में डाक्टरों और नर्सो की कमी का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि जेल में लगभग 3000 पुरुष कैदी, 150 महिला कैदी और उनके 25 बच्चे रहते हैं। लेकिन बीमार होने की स्थिति में उनका इलाज करने के लिए कोई डाक्टर नहीं है। लोकसभा में शून्य काल में यह मुद्दा उठाते हुए भोपाल की सांसद ने बताया कि हालात इतनी बदतर है कि जेल में नर्स की नियुक्ति नहीं होती है, ताकि तत्काल सामान्य इलाज मुहैया कराया जा सके।
इसके साथ ही उन्होंने अपनी माताओं के साथ जेल में बंद बच्चों की खराब हालात की भी जानकारी दी। उनके अनुसार इन बेकसूर बच्चों को पौष्टिक भोजन भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।
इससे पहले साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर भी बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि इसे लेकर कानून बनाने की आवश्यकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें