Move to Jagran APP

कांग्रेस मुख्यालय से हटाया गया राहुल गांधी का पोस्टर, जानिए- क्या है कारण

कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड के बाहर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के पोस्टर्स को अब हटा दिया गया है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Wed, 14 Aug 2019 05:20 PM (IST)Updated: Wed, 14 Aug 2019 05:28 PM (IST)
कांग्रेस मुख्यालय से हटाया गया राहुल गांधी का पोस्टर, जानिए- क्या है कारण
कांग्रेस मुख्यालय से हटाया गया राहुल गांधी का पोस्टर, जानिए- क्या है कारण

नई दिल्ली, एएनआई। दिल्ली स्थिति कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड के बाहर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के पोस्टर्स को अब हटा दिया गया है। वहीं उनकी जगह अब सोनिया गांधी के पोस्टर्स को लगाया गया है।दरअसल, आम चुनाव के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद हाल ही में कांग्रेस वर्किंग कमेटी में सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष चुना गया है। वहीं कांग्रेस मुख्यालय में आज सोनिया गांधी का नेमप्लेट भी लगाया गया।

loksabha election banner

अंतरिम अध्यक्ष बनते ही सोनिया ने अपने तेवर जता दिए हैं। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में जब नेताओं ने बैठक के बीच खबरें बाहर लीक होने की बातें कहीं तो आनन-फानन में सोनिया ने बैठकों में मोबाइल लाने पर पाबंदी लगाने का पहला फैसला किया।

सोनिया गांधी के सामने कई चुनौतियां
गौरतलब है कि सोनिया गांधी के कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद कुछ शुरुआती फैसले होने वाले हैं। सबसे पहले नजर उन राज्यों पर है, जहां विधानसभा के चुनाव होने हैं। 10 अगस्त को देर रात अंतरिम अध्यक्ष चुने जाने के बाद रविवार और ईद-उल-अजहा की छुट्टी के बाद सोनिया गांधी मंगलवार से सक्रिय हो गई हैं। दिल्ली, झारखंड, हरियाणा, महाराष्ट्र वे अहम राज्य हैं, जहां आने वाले दिनों में विधानसभा के चुनाव होने हैं।

अंतरिम अध्यक्ष पद संभालने वाली सोनिया के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। लगातार दो बार पार्टी 50 सांसदों के इर्द गिर्द सिमटी रही और मोदी के मुकाबले टिक नहीं पाई, लेकिन सबसे पहले सोनिया को तुरंत सामने दिख रही चुनौतियों पर फैसला लेना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.