Move to Jagran APP

रात दो बजे राजस्थान सरकार में विभागों का बंटवारा, पढ़ें गहलोत ने पायलट समेत किसे क्या सौंपा?

राजस्थान में आखिरकार कांग्रेस सरकार में विभागों का बंटवारा हो गया है। सीएम गहलोत ने अपने पास 9 तथा डिप्टी सीएम सचिन पायलट को पांच विभाग मिले हैं।

By Vikas JangraEdited By: Published: Thu, 27 Dec 2018 08:16 AM (IST)Updated: Thu, 27 Dec 2018 10:39 AM (IST)
रात दो बजे राजस्थान सरकार में विभागों का बंटवारा, पढ़ें गहलोत ने पायलट समेत किसे क्या सौंपा?
रात दो बजे राजस्थान सरकार में विभागों का बंटवारा, पढ़ें गहलोत ने पायलट समेत किसे क्या सौंपा?

नई दिल्ली, जेएनएन। राजस्थान में आखिरकार कांग्रेस सरकार में विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने कैबिनेट मंत्रियों को विभाग बांट दिए हैं। उन्होंने खुद के पास 9 विभाग रखे हैं। जबकि उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को 5 विभागों का जिम्मा सौंपा गया है।

prime article banner

इससे पहले विभागों को लेकर खींचतान की ख़बरें भी आ रही थीं। गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्त, आबकारी, आयोजना, नीति आयोजना, कार्मिक, सामान्य प्रशासन, राजस्थान राज्य अन्वेषण ब्यूरो, सूचना प्रौद्योगिकि एवं संचार और गृह के अलावा और न्याय विभाग अपने पास रखा है।

वहीं, उपमुख्यमंत्री बनाए गए सचिन पायलट को सार्वजनिक निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के अलावा सांख्यिकी विभाग का दायित्व दिया गया है। इन दोनों के अलावे 17 मंत्रियों के विभाग का भी बंटवारा हो गया है।
ashok gehlot

जानिए बाकी किसे क्या मिला?
कैबिनेट मंत्री 
- बीडी कल्ला: ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भू-जल, कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व 
- शांति कुमार धारीवाल: स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन, विधि एवं विधिक कार्य और विधि परामर्शी कार्यालय, संसदीय मामलात 
- परसादी लालः उद्योग और राजकीय उपक्रम 
- मास्टर भंवरलाल मेघवाल: सामाजिक न्याय—अधिकारिता, आपदा प्रबंधन एवं सहायता 
- लालचंद कटारिया: कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य 
- रघु शर्मा: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (ईएसआई) और सूचना व जनसंपर्क 
- प्रमोद भाया: खान और गौपालन विभाग
- विश्वेंद्र सिंह: पर्यटन, देवस्थान
- हरीश चौधरी: राजस्व, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एंव जल उपयोगिता 
- रमेश चंद मीणा: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले 
- उदयलाल आंजना: सहकारिता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना 
- प्रताप सिंह खाचरियावास: परिवहन, सैनिक कल्याण
- एस. मोहम्मद: अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ और जन अभियोग निराकरण 
rajasthan cabinet

राज्य मंत्री 
- गोविंद सिंह डोटासरा: शिक्षा—प्राथमिक एंव माध्यमिक शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), पर्यटन, देवस्थान 
- ममता भूपेश: महिला एंव बाल विकास(स्वतंत्र प्रभार), जनअभियोग निराकरण, अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ 
- अर्जुन सिंह बामनिया: जनजाति क्षेत्रीय विकास(स्वतंत्र प्रभार), उद्योग राजकीय उपक्रम
- भंवर सिंह भाटी: उच्च शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), राजस्व उपनिेवेशन कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता
- सुखराम बिश्नोई: वन विभाग (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण विभाग (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य-नागरिग आपूर्ति, उपभोक्ता मामले 
- अशोक चांदना: युवा मामले-खेल (स्वतंत्र प्रभार), कौशल-नियोजन व उद्यमिता (स्वतंत्र प्रभार), परिवहन, सैनिक कल्याण 
- टीकाराम जूली: श्रम विभाग (स्वतंत्र प्रभार), कारखान व बॉयलर्स निरीक्षण (स्वतंत्र प्रभार), सहकारिता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना 
- भजनलाल जाटव: गृह रक्षा, नागरिक सुरक्षा (स्वतंत्र प्रभार), मुद्रण-लेखन सामग्री विभाग (स्वतंत्र प्रभार), कृषि विभाग, पशुपालन, मत्स्य
- राजेंद्र सिंह यादव: आयोजना जनशक्ति(स्वतंत्र प्रभार), स्टेट मोटर गैराज विभाग (स्वतंत्र प्रभार), भाषा विभाग(स्वतंत्र प्रभार), सामाजिक न्याय व अधिकारिता, आपदा प्रबंधन व सहायता 
- डॉ. सुभाष गर्ग: तकनीकी शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार), संस्कृत शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य, आयुर्वेद व भारतीय चिकित्सा, चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाएं (ईएसआइ), सूचना व जनसंपर्क


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.