विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bag पर सियासत: अब BJP सांसद ने प्रियंका गांधी को थमाया 1984 सिख दंगों वाला बैग, क्या है वजह

Published: Fri, 20 Dec 2024 02:33 PM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2024 03:12 PM (IST)

Politics on Priyanka Gandhi bag संसद में इस बार बैग पर खूब सियासत देखने को मिली। पहले कांग्रेस सांसद प्रियंका ...और पढ़ें

Politics on Priyanka Gandhi bag भाजपा सांसद ने प्रियंका का थमाया बैग। (फोटो- सोशल मीडिया)
Politics on Priyanka Gandhi bag भाजपा सांसद ने प्रियंका का थमाया बैग। (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. प्रियंका गांधी को भाजपा का बैग से जवाब।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र में इस बार बैग पर खूब सियासत देखने को मिली। पहले कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने फलस्तीन का मुद्दा उठाने के लिए एक बैग पर उसके समर्थन का नारा लिख संसद पहुंची। अब भाजपा ने भी बैग के साथ प्रियंका गांधी और कांग्रेस पार्टी को घेरा है। 

प्रियंका ने उठाया था बांग्लादेशी हिंदुओं का मुद्दा

प्रियंका गांधी ने फलस्तीन का मुद्दा उठाने के बाद बांग्लादेश में रह रहे हिंदू, ईसाई और दूसरे अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचार का मुद्दा उठाया था। प्रियंका ने बैग पर हिंदू नारा लिखा हुआ था और संदेश दिया था कि वो बांग्लादेश के हिंदुओं और बाकी सभी अल्पसंख्यकों के साथ हैं। कांग्रेस नेता ने इसी के साथ आरोप लगाया था कि सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है।

भाजपा ने थमाया सिख दंगों के नारे वाला बैग

अब भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने 1984 लिखा हुआ बैग कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को थमाया है। बैग पर बने 1984 के अंकों को खून से रंगा दिखाया गया है। दरअसल, भाजपा ने इस बैग के जरिए सिख दंगों को याद दिलाने की कोशिश की।

भाजपा सांसद ने कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस का हमेशा नकारा है। उन्होंने कहा ये कांग्रेस की सार्थकता को प्रभावित करते है।

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

बता दें कि आज शीतकालीन सत्र का अंतिम दिन था और आज भी संसद में खूब हंगामा हुआ। हंगामा के चलते अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकालीन के लिए स्तगित कर दी। वहीं, राज्यसभा में भी हंगामे के चलते कार्यवाही अनिश्चितकालीन के लिए स्तगित की गई।

यह भी पढ़ें- Priyanka Gandhi New Bag: अब बांग्लादेश के समर्थन वाला बैग लेकर संसद पहुंचीं प्रियंका, कल फलस्तीन का उठाया था मुद्दा