Move to Jagran APP

MP में चंद्रशेखर आजाद के स्थान पर अर्जुन सिंह की प्रतिमा लगाने पर राजनीति गर्माई

मध्य प्रदेश के भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण होने से पहले ही राजनीति शुरू हो गई है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 12:24 AM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 12:27 AM (IST)
MP में चंद्रशेखर आजाद के स्थान पर अर्जुन सिंह की प्रतिमा लगाने पर राजनीति गर्माई
MP में चंद्रशेखर आजाद के स्थान पर अर्जुन सिंह की प्रतिमा लगाने पर राजनीति गर्माई

भोपाल, राज्य ब्यूरो। मध्य प्रदेश के भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण होने से पहले ही राजनीति शुरू हो गई है। चंद्रशेखर आजाद के स्थान पर अर्जुन सिंह की प्रतिमा लगाने को भाजपा महापुरुषों का अपमान बता रही है, वहीं कांग्रेस का कहना है कि महापौर परिषद के निर्णय का ही पालन हो रहा है।

loksabha election banner

अर्जुन सिंह की प्रतिमा का होना है अनावरण 

गौरतलब है कि नगर निगम ने अर्जुन सिंह की प्रतिमा नानके पेट्रोल पंप के पास स्थापित की है, जिसका अभी अनावरण होना बाकी है। निगम द्वारा स्व. अर्जुन सिंह की यह प्रतिमा 11 लाख 95 हजार रुपये की लागत से तैयार करवाई गई है। इसकी ऊंचाई 10 फीट और वजन 985 किलोग्राम है। निगम आयुक्त विजय दत्ता का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं किया गया कि जिससे महापुरुषों के सम्मान में कोई कमी आए। राजनीति के चलते इसे मुद्दा बनाया जा रहा है।

शिवराज सिंह चौहान ने की निंदा 

मामले में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के साथ ऐसे कृत्य से मध्य प्रदेश शर्मिदा है। आजाद की प्रतिमा की जगह पूर्व सीएम की प्रतिमा लगाने का दुस्साहस किया गया है। दोषियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई हो।

फैसले का हो रहा पालन 

कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि भाजपा सरकार में, उनकी निगम परिषद ने ही तीन साल पूर्व यह प्रतिमा हटाने का दुस्साहस किया गया था। तीन वर्ष से यह चौराहा रिक्त था। जिस पर एक वर्ष पूर्व महापौर परिषद व नगर निगम परिषद ने स्व. अर्जुन सिंह की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पास किया था। इसी निर्णय का पालन हो रहा है।

यह है विवाद की वजह

तीन साल पहले सड़क चौड़ी करने के लिए नगर निगम ने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को अपेक्स बैंक की तरफ सड़क के किनारे स्थापित किया था। लेकिन, अब अर्जुन सिंह की प्रतिमा उसी जगह लगाई गई है, जहां से आजाद की प्रतिमा हटाई गई थी। महापौर परिषद में सिंह की प्रतिमा लगाने पर निर्णय हुआ था, लेकिन जगह तय नहीं हुई थी। कांग्रेस के नेताओं के इशारे पर निगम प्रशासन ने वहां सिंह की प्रतिमा स्थापित करवा दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.