Move to Jagran APP

ममता का मीम शेयर करने वाली प्रियंका शर्मा को ट्विटर पर PM मोदी ने किया फॉलो

प्रियंका शर्मा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर मीम शेयर किया था जिसके बाद प्रियंका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

By Manish PandeyEdited By: Published: Wed, 19 Jun 2019 08:44 AM (IST)Updated: Wed, 19 Jun 2019 08:44 AM (IST)
ममता का मीम शेयर करने वाली प्रियंका शर्मा को ट्विटर पर PM मोदी ने किया फॉलो
ममता का मीम शेयर करने वाली प्रियंका शर्मा को ट्विटर पर PM मोदी ने किया फॉलो

नई दिल्ली, जेएनएन। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर मीम शेयर करने वाली भाजपा यूथ विंग की संयोजक प्रियंका शर्मा (Priyanka Sharma) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर फॉलो किया है। पीएम मोदी द्वारा फॉलो किए जाने पर प्रियंका ने आभार जताया है।

loksabha election banner

ट्विटर पर पीएम मोदी को टैग करते हुए प्रियंका शर्मा ने लिखा है कि आपके द्वारा फॉलो किया जाना मेरे लिए सम्मान और गर्व की बात है। 

बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मॉर्फ्ड फोटो (Morphed Picture) सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। टीएमसी के कार्यकरताओं ने प्रियंका शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने भाजपा यूथ विंग की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तारी के खिलाफ प्रियंका की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रियंका शर्मा को जमानत देने से पहले माफी मांगने के लिए कहा था। प्रियंका शर्मा के वकील ने इसका विरोध किया था। उन्‍होंने कहा कि इससे अभिव्यक्ति की आज़ादी पर असर होगा। उन्‍होंने भाजपा नेताओं की भी मजाकिया तस्‍वीरें बनाए जाने का हवाला दिया था।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.