PM मोदी का जन्मदिन आज, राहुल- केजरीवाल और तेजस्वी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी 68वें साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रपति कोविंद से लेकर भाजपा और विपक्षी दलों के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।
नई दिल्ली (जेएनएन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 68वें साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन (17 सितंबर) के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर भाजपा और विपक्षी दलों के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। साथ ही, उनकी लंबी उम्र की भी कामना की है। पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अपना 68वां जन्मदिन मनाएंगे। यह पहला मौका है जब पीएम मोदी वाराणसी में जन्मदिन मनाएंगे।
मोदी की लंबी उम्र की कामना
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'पूर्ण समर्पण के साथ राष्ट्र निर्माण के लिए अथक परिश्रम करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु दे और वे देश की सेवा करते रहें।'
भाजपा नेताओं के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना की है।
नेताओं के अलावा फिल्म जगत, खेत जनत और देश-विदेश में बैठे पीएम मोदी के प्रशंसकों ने भी अपने-अपने अंदाज में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने 68वे जन्मदिन के अवसर पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रहेंगे। वह बच्चों के साथ यहां पर अपना जन्मदिन मनाएंगे। दो दिन के अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आ रहे पीएम मोदी यहां करीब 20 घंटे के प्रवास पर रहेंगे। रिटर्न गिफ्ट में वह वाराणसी को 557 करोड़ रुपए की सौगात देंगे। विश्वकर्मा जयंती के पर्व पर कर्म के पुजारी नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज वाराणसी में हर तरफ खुशी की लहर है। चार साल में प्रधानमंत्री मोदी की अपने संसदीय क्षेत्र में यह 14वीं यात्रा है। यह पहला मौका होगा, जब पीएम मोदी बाबा भोलेनाथ की नगरी में अपना जन्मदिन मनाएंगे और बच्चों के साथ खुशियां बांटेंगे।