Move to Jagran APP

23 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र में जलवायु परिवर्तन सम्मेलन को संबोधित करेंगे PM मोदी

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र की ओर से जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में 23 सितंबर को पीएम मोदी का संबोधन होगा।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 01:07 PM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 02:01 PM (IST)
23 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र में जलवायु परिवर्तन सम्मेलन को संबोधित करेंगे PM मोदी
23 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र में जलवायु परिवर्तन सम्मेलन को संबोधित करेंगे PM मोदी

नई दिल्ली, एजेंसी। जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र(यूएन), न्यूयॉर्क में एक अहम बैठक करने जा रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन 2019 में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महासभा हॉल में आयोजित किया जाएगा।पीएम मोदी पेरिस जलवायु समझौते से अमेरिका की वापसी की पृष्ठभूमि में शिखर सम्मेलन में अन्य वैश्विक नेताओं में शामिल होंगे।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर यूएन की इस अहम बैठक में बोलेंगे। इसके अलावा वो संयुक्त राष्ट्र महासभा को भी संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़केर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल होंगे।

संयुक्त राष्ट्र को दो बार संबोधित करेंगे PM मोदी

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़केर ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र में पीएम मोदी के दो भाषण होंगे, जिनका पूरी दुनिया को इंतजार है। भारत ने जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में जो काम किया है, उसकी पूरी दुनिया में धूम है। BS6 में परिवर्तन करने का हो, वनक्षेत्र बढ़ने का हो। पेरिस समझौते के पालन पर आगे बढ़ रहा है। और बहुत सारे नए प्रयोग भी किए हैं। जैसे ई-मोबिलिटी को बढ़ाने पर फोकस किया है। तो ये सारी बातें वहां आएंगी। बाकी और फोरम भी वहां होंगे। उसमें हम भाग लेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत,जलवायु परिवर्तन पर यूएन की बैठक के अलावा शंघाई सहयोग संगठन(एससीओ) में पर्यावरण के अलावा स्मार्ट सिटी पर भी चर्चा करने वाला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.