विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजकोट में पीएम मोदी बोले, जो लोग 'सरदार पटेल' की नहीं करते इज्जत; उनके लिए गुजरात में नहीं होनी चाहिए कोई जगह

By AgencyEdited By: Dhyanendra Singh Chauhan
Published: Tue, 11 Oct 2022 12:26 PM (IST)Updated: Tue, 11 Oct 2022 12:56 PM (IST)

PM Modi in Rajkot प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजकोट (PM Modi in Rajkot) जिले के जामकंडोरणा (Jamkandorna) में एक जनसभा को ...और पढ़ें

गुजरात के राजकोट में पीएम मोदी (फोटो सोर्स: एएनआइ)
गुजरात के राजकोट में पीएम मोदी (फोटो सोर्स: एएनआइ)

राजकोट, एएनआइ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राजकोट जिले के जामकंडोरणा (Jamkandorna) में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी को सुनने के लिए यहां हजारों की संख्या में भीड़ जुटी। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने गुजरात के हित के खिलाफ काम किया और 20 साल तक मुझे परेशान किया, उन्होंने अदालतों में जाकर गुजरात को बदनाम किया है। कांग्रेस नेताओं से पूछें कि क्या उन्होंने 'स्टैचू ऑफ यूनिटी' का दौरा किया है, जो लोग धरतीपुत्र सरदार पटेल की इज्जत नहीं करते हैं। उनके लिए गुजरात में कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत सरकार भ्रष्टाचार को खत्म कर रही है, तो कुछ लोग सरकार को बदनाम करते हैं। उन्होंने कहा कि एक वक्त था जब यह पता करना पड़ता था कि अहमदाबाद में कर्फ्यू तो नहीं है।

यह भी पढ़ें : 'सभी को साथ लेकर चलने के लिए एकजुट हो दुनिया', UN विश्व भू-स्थानिक अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस में बोले PM मोदी

सिक्स लेन हाईवे और रैपिड ट्रांसपोर्ट गुजरात की पहचान

यहां के विकास के बार में पीएम मोदी ने कहा कि फोर लेन, सिक्स लेन हाईवे और रैपिड ट्रांसपोर्ट ये सब गुजरात की पहचान बन गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले मेडिकल में दाखिला उन्हीं को मिलता था जो अंग्रेजी जानते थे। अब हमने गुजराती में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई की अनुमति दी है। इससे गांव के छात्रों को मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने बिना नाम लिए नेहरू पर किया कटाक्ष, बोले- एक व्यक्ति नहीं सुलझा पाया कश्मीर मुद्दा

राजकोट बन गया है एजुकेशन का हब

जनसभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 20 साल पहले गुजरात में केवल 26 इंजीनियरिंग कॉलेज थे, लेकिन आज हमारे पास 130 कॉलेज हैं। राजकोट एजुकेशन हब बन गया है। आज दूसरे राज्य के बच्चे गुजरात के शिक्षण संस्थानों में प्रवेश चाहते हैं। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि यहां पर्यटन क्षेत्र का विकास हुआ है और दुनियाभर से लोग गुजरात आ रहे हैं।

जामकंडोरणा का दौरा करने वाले पहले प्रधानमंत्री

राजकोट में पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों की आकांक्षाओं को एक आदेश के रूप में लिया है।  इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने अखबार में पढ़ा कि जामकंडोरणा का दौरा करने वाला मैं पहला प्रधानमंत्री हूं, लेकिन मुझे अक्सर वह काम करना पड़ता है जो पहले किसी ने नहीं किया था।