विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- सब जानते हैं रिमोट कंट्रोल किसके पास है; खरगे का अपमान दुखद

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Published: Mon, 27 Feb 2023 07:47 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बेलगावी में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा तंज कसा। उन्होंने ...और पढ़ें

PM Modi ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- सब जानते हैं रिमोट कंट्रोल किसके पास है।
PM Modi ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- सब जानते हैं रिमोट कंट्रोल किसके पास है।

बेलगावी, पीटीआई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बेलगावी में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा तंज कसा। उन्होंने छत्तीसगढ़ में पूर्ण अधिवेशन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कर्नाटक को अपमानित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "मैं मल्लिकार्जुन खरगे जी का बहुत सम्मान करता हूं। अभी कांग्रेस का अधिवेशन चल रहा था, वो सबसे सीनियर हैं। धूप थी, लेकिन धूप में छतरी का सौभाग्य खरगे जी को नसीब नहीं हुआ और छाता किसी और के लिए लगा था।"

कांग्रेस पार्टी द्वारा हुआ खरगे का अपमान

उन्होंने नेहरू-गाधी परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस प्रमुख की वरिष्ठता और उम्र के बावजूद खरगे का पार्टी द्वारा अपमान और अनादर किया गया। जाहिर तौर पर यह एक परिवार के पक्ष में नेहरू-गांधी परिवार को दर्शाता है। उन्होंने कहा, "मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कर्नाटक के नेताओं का अपमान करना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति का हिस्सा है।"

कर्नाटक के एक और नेता का हुआ अपमान

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का परिवार जिस किसी से भी परेशान महसूस करता है, उसी पार्टी में उनका अनादर शुरू हो जाता है। परिवार के सामने एस निजलिंगप्पा और वीरेंद्र पाटिल जैसे नेताओं के अपमान का इतिहास गवाह है। इसे कर्नाटक के सभी लोग जानते हैं। उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि अब एक बार फिर, कर्नाटक के एक और नेता का परिवार के वफादारों द्वारा अपमान किया गया है।

खरगे के साथ जो हुआ वह दुखद

पीएम मोदी ने कहा, "मैं इस धरती के सपूत मल्लिकार्जुन खरगे का बहुत सम्मान करता हूं। उनके पास करीब 50 सालों का संसदीय और विधायिका का अनुभव है। वह उनलोगों की सेवा में जो भी कुछ कर सकते थे, उन्होंने करने की कोशिश की है। हालांकि मुझे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के अधिवेशन के दौरान उनके साथ जो व्यवहार किया गया उसको देखकर बहुत दुख हुआ। खरगे पार्टी के अध्यक्ष हैं और उम्र में बड़े हैं।"

कांग्रेस अध्यक्ष को नहीं हुआ छतरी का सौभाग्य

उन्होंने कहा कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के अधिवेशन के दौरान छतरी का सौभाग्य कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को नसीब नहीं हुआ और छाता किसी और के लिए लगा था। इससे पता चलता है कि खरगे सिर्फ निमित्त कांग्रेस अध्यक्ष हैं और उनके साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, उसे देखकर हर कोई समझ सकता है कि रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में है।