PM Modi UNGA Speech: यूएन में पीएम मोदी का जोरदार भाषण, अमित शाह ने दी बधाई
PM Modi UNGA Speech पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) से संबोधित किया। PM Modi के ऐतिहासिक संबोधन पर गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई दी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के मुख्य छह अंगों में से एक UNGA (United Nations General Assembly) में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने संबोधित किया। संयुक्त राष्ट्र महासभा का यह 74वां सत्र है। पीएम मोदी ने आतंकवाद पर बोलते हुए कहा कि भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिया है। इसलिए आतंकवाद के खिलाफ भारत में आक्रोश दिखता है। वहीं, सोशल मीडिया में पीएम मोदी के भाषण को लेकर लोग लगातार ट्वीट करते हुए तारीफ कर रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 'ऐतिहासिक' करार दिया है। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सच्चे राजनेता की तरह भाषण दिया जिन्होंने भारत को अग्रणी आवाज के रूप में वैश्विक मंच पर पहुंचा दिया है।
विश्व के लिए जन भागीदारी
प्रधानमंत्री के भाषण के तुरंत बाद शाह ने ट्वीट कर कहा कि मोदी ने न सिर्फ विश्व बंधुत्व का संदेश दिया बल्कि दुनिया को विश्व शांति की दिशा में भारत के अभूतपूर्व योगदान का स्मरण भी कराया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 'विश्व के लिए जन भागीदारी से जन कल्याण से जग कल्याण नया मंत्र है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में ऐतिहासिक भाषण के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूं।' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत के सांस्कृतिक चरित्र, 130 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं और लोगों का भविष्य बेहतर बनाने के अपने संकल्प को बिल्कुल सही तरीके से अभिव्यक्त किया।
भाजपा नेता डॉ अनिल जैन ने पीएम मोदी के जोरदार भाषण पर लिखा कि इतने सादा, सरल, छोटा व अत्यंत प्रभावशाली भाषण के लिए देश के प्रधानमंत्री को धन्यवाद करता हूं।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम मोदी ने प्रगति व विकास की जानकारी देते हुए विश्व को अवगत कराया है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने विवेकानंद का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि करीब सवा सौ साल पहले भारत के आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में विश्व धर्म संसद को शांति और सौहार्द का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि सबसे बड़े लोकतंत्र भारत का आज भी दुनिया के लिए संदेश है शांति और सौहार्द।
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये दूसरा भाषण है। इससे पहले साल 2014 में उन्होंने UNGA को संबोधित किया था।
यह भी पढ़ें : PM Narendra Modi Speech in UN- पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें
यह भी पढ़ें : जानिए कौन हैं कवि कनियन पुंगुनद्रनार, PM Modi ने UNGA में दोहराई जिनकी पंक्तियां
यह भी पढ़ें : Modi In UN: 17 मिनट में पीएम ने उठाए 17 मुद्दे, विशेषज्ञों से जानें उसके पीछे का संदेश
UNGA की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...