Maharashtra Election 2019: पीएम मोदी बोले, नरेंद्र और देवेंद्र महाराष्ट्र के विकास के डबल इंजन
PM Narendra Modi ने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणामों से और अब पनवेल सहित महाराष्ट्र के मूड से ये स्पष्ट है कि हम सही दिशा में हैं और उचित गति से चल रहे हैं।
मुंबई, एएनआइ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने महाराष्ट्र के पानवेल में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। चुनावी मंच से पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा अपने चरम पर है। भारत बड़ी से बड़ी चुनौतियों से टक्कर ले रहा है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणामों से और अब पनवेल सहित महाराष्ट्र के मूड से ये स्पष्ट है कि हम सही दिशा में हैं और उचित गति से चल रहे हैं।
डबल इंजन का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक नरेंद्र और एक देवेंद्र ये वो सूत्र है जो महाराष्ट्र के विकास के डबल इंजन को 11 गुना शक्ति दे रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 21 अक्टूबर को वोट देते समय आपको इसी डबल शक्ति को ध्यान में रखना है।
पीएम मोदी ने बताए भारत के नए लक्ष्य
भारत के नए लक्ष्य की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश के नागरिक सुरक्षित हों, सम्मान से जिएं और संपन्नता आपके चरणों में हो, यही नए भारत का लक्ष्य है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि भारत को महान राष्ट्र बनाने में महाराष्ट्र का बहुत बड़ा योगदान रहा है। नए भारत का निर्माण भी नव महाराष्ट्र का योगदान अहम रहने वाला है।
मत्सय उद्योग को बढ़ावा
मछली पालन का बढ़ावा देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ब्लू इकोनॉमी नए भारत की पहचान बनने वाली है। हमारा प्रयास है कि समंदर में जितने संसाधन है उनका संवर्धन और संरक्षण भी होना चाहिए और वो समुद्री तट पर बसे हमारे साथियों के काम भी आए।
मत्सय उद्योग के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। मछली पालन से जुड़े तमाम मामलों की देखरेख के लिए केंद्र सरकार में अलग से विभाग बनाया है। सरकार ने ये भी सुनिश्चित किया है कि मछुआरों को बैंक से आसानी से ऋण मिले और उनकी नाव का आधुनिकीकरण किया जाए।
यह भी पढ़ें: Ayodhya Case Live UPDATE: अयोध्या जमीन विवाद में सुनवाई पूरी, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
यह भी पढ़ें: कौन था मीर बाकी? अयोध्या विवाद में बार-बार इस शख्स को क्यों किया जाता है याद?