PM मोदी और पुर्तगाली राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेले के बीच मुलाकात, अहम समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
राष्ट्रपति मार्सेलो और पीएम मोदी की मौजूदगी में भारत और पुर्तगाल के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
नई दिल्ली, एएनआइ। भारत दौरे पर आए पुर्तगाली राष्ट्रपति मार्सेलो डी सोसा और पीएम मोदी ने हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की।पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सोसा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भारत और पुर्तगाल के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। गौरतलब है कि पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सोसा भारत के चार दिवसीय दौरे पर हैं।
Delhi: Portuguese President Marcelo Rebelo De Sousa and Prime Minister Narendra Modi hold delegation level talks, at Hyderabad House. pic.twitter.com/KzjW0dvHO3
— ANI (@ANI) February 14, 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुर्तगाली राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सोसा ने शुक्रवार को बातचीत की। चार दिवसीय भारत यात्रा पर आए पुर्तगाली राष्ट्रपति मार्सेलो और पीएम मोदी के बीच इस दौरान व्यापार और निवेश सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने के तरीकों पर विस्तृत बातचीत हुई। सोसा चार दिवसीय यात्रा पर गुरुवार रात यहां पहुंचे, जो उनकी पहली भारत है। किसी पुर्तगाली राष्ट्रपति की भारत की अंतिम यात्रा 2007 में हुई थी।
पुर्तगाली राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने राज घाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। वह 16 फरवरी तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं।
— ANI (@ANI) February 14, 2020
अधिकारियों ने कहा कि पीएम मोदी और पुर्तगाली राष्ट्रपति के बीच बातचीत में व्यापार, निवेश और शिक्षा के क्षेत्रों सहित द्विपक्षीय संबंधों के पूरे विस्तार को कवर किया गया। सोसा एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पीएम के साथ मिलने पहुंचे। सुबह में, राष्ट्रपति भवन में पुर्तगाली राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत किया गया।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद शुक्रवार शाम को पुर्तगाली राष्ट्रपति से मिलेंगे। उनके सम्मान में आज शाम रात्रि भोज का आयोजन किया जाएगा। पुर्तगाली राष्ट्रपति अपनी भारत यात्रा के दौरान महाराष्ट्र और गोवा जाएंगे।
गौरतलब है कि मार्सेलो गुरुवार को भारत आए थे, उनके साथ राज्य मंत्री और विदेश मंत्री प्रो अगस्टो सैंटोस सिल्वा, अंतर्राष्ट्रीयकरण राज्य मंत्री प्रो यूरिको ब्रिलान्टे डायस और राष्ट्रीय रक्षा जोर्ज सेग्रो सांचे राज्य सचिव थे।