विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘अंतरात्मा की आवाज सुनें’, पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर मतदान से पहले लोकसभा सदस्यों से की थी अपील

Published: Sat, 18 Apr 2026 01:58 AM (IST)

महिला आरक्षण विधेयक पर मतदान से ठीक पहले अंतरात्मा की आवाज सुनने का आह्वान करने हुए पीएम मोदी ने सभी ...और पढ़ें

पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर मतदान से पहले लोकसभा सदस्यों से की थी अपील (फोटो- एक्स)

पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर मतदान से पहले लोकसभा सदस्यों से की थी अपील (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. पीएम मोदी ने किया था अंतरात्मा की आवाज सुनने का आह्वान

  2. महिला आरक्षण विधेयक पर मतदान से पहले लोकसभा सदस्यों से की थी अपील

  3. महिला आरक्षण विधेयक पर मतदान से पहले लोकसभा सदस्यों से की थी अपील

पीटीआई, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को सभी लोकसभा सदस्यों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की थी और कहा था कि अब समय आ गया है कि देश की आधी आबादी को निर्णय लेने में उनका उचित स्थान मिले।

महिला आरक्षण विधेयक पर मतदान से ठीक पहले अंतरात्मा की आवाज सुनने का आह्वान करने हुए मोदी ने सभी सदस्यों से आग्रह किया था कि वे ऐसा कुछ भी न करें, जिससे पूरे भारत की महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचे।

पीएम ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था-करोड़ों महिलाएं हमें देख रही हैं..हमारे इरादों और हमारे फैसलों को। मैं एक बार फिर सभी से नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधनों का समर्थन करने का अनुरोध करता हूं।

आगे कहा कि विधायी निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने वाला प्रस्तावित कानून उनके साथ न्याय करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। मैं सभी सांसदों से अपील करना चाहता हूं..कृपया अपने अंतरात्मा पर विचार करें, अपने परिवारों की महिलाओं को याद करें। कृपया हमारी 'नारी शक्ति' को नए अवसरों से वंचित न करें।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लगभग चार दशकों से विधायी निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण का मुद्दा अत्यधिक विलंबित रहा है। अब समय आ गया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि देश की आधी आबादी को निर्णय लेने में उनका उचित स्थान मिले। स्वतंत्रता के इतने दशकों बाद भी यह उचित नहीं है कि भारत में महिलाओं का इस क्षेत्र में इतना सीमित प्रतिनिधित्व है। आइए, आज हम सब मिलकर इतिहास रचें। आइए, हम यह सुनिश्चित करें कि भारत की महिलाओं को उनका हक मिले।