विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi: अपने इस साथी को याद करके इमोशनल हुए मोदी, कहा- INDI गठबंधन वाले जानबूझकर करते हैं हिंदू धर्म का अपमान

Published: Tue, 19 Mar 2024 04:22 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2024 04:35 PM (IST)

पीएम मोदी लोकसभा चुनाव से पहले पांच दिन के लिए दक्षिण भारत के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि ...और पढ़ें

PM Modi ने कहा कि INDI गठबंधन वाले जानबूझकर हिंदू धर्म का अपमान करते हैं। (File Photo)
PM Modi ने कहा कि INDI गठबंधन वाले जानबूझकर हिंदू धर्म का अपमान करते हैं। (File Photo)

पीटीआई, (सलेम) तमिलनाडु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तमिलनाडु के सलेम में एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी भावुक हो गए। पीएम मोदी ने जनसभा के दौरान अपने दिवंगत पूर्व साथियों को याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि केएन लक्ष्मण ने पार्टी के लिए बहुत काम किया। उनका योगदान कभी नहीं भुला जा सकता।

ऑडिटर रमेश को याद कर भावुक हुए पीएम मोदी

इसके साथ ही पीएम मोदी ने पार्टी के ऑडिटर रहे रमेश को याद करते हुए कहा कि मैं रमेश को नहीं भूल सकता। रमेश ने पार्टी के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की और वह एक अच्छे वक्ता थे। पार्टी में उनका योगदान अतुलनीय रहा है, लेकिन आज वे हमारे साथ नहीं हैं। उनकी हत्या कर दी गई। मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं। श्रद्धांजलि देने के बाद पीएम मोदी थोड़ी देर के लिए रुके, फिर अपना भाषण शुरू किया।

तमिलनाडु जानता है हिंदू धर्म में शक्ति किसे कहते हैं

पीएम मोदी ने कहा कि अभी तो चुनाव अभियान की शुरुआत हुई है। लेकिन INDI एलायंस के प्लान मुंबई में हुई उनकी पहली रैली में ही खुलकर सामने आ गए हैं। ये कह रहे हैं कि हिंदू धर्म की जिस शक्ति में आस्था होती है, उन्हें इस शक्ति का विनाश करना है। हिंदू धर्म में शक्ति किसे कहते हैं, ये तमिलनाडु का हर व्यक्ति जानता है।

इंडी गठबंधन हिंदू धर्म को गाली देने में ये एक सेकंड नहीं

पीएम मोदी ने कहा कि ये INDI एलायंस वाले लोग बार-बार, जानबूझकर हिंदू धर्म का अपमान करते हैं। हिंदू धर्म के खिलाफ इनका हर बयान बहुत सोचा समझा हुआ होता है। आप देखिए, और किसी धर्म का अपमान DMK और कांग्रेस का INDI एलायंस नहीं करता, किसी और धर्म के खिलाफ इनकी जुबान से एक शब्द नहीं निकलता। लेकिन हिंदू धर्म को गाली देने में ये एक सेकंड नहीं लगाते।

शक्ति को खत्म करने का विचार रखने वालों का होगा विनाश

हमारे शास्त्र साक्षी हैं कि विनाश उनका होता है, जो शक्ति को खत्म करने का विचार रखते हैं। ऐसे खतरनाक ideas को हराने की शुरुआत 19 अप्रैल को सबसे पहले मेरा तमिलनाडु करेगा। अब तमिलनाडु ये decide कर चुका है कि 19 अप्रैल को एक-एक वोट BJP को जाएगा, NDA को जाएगा। अब तमिलनाडु ये decide कर चुका है कि अबकी बार 400 पार!

भाजपा की योजनाओं में नारीशक्ति

प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी, देश की नारीशक्ति की हर परेशानी के आगे ढाल बनकर खड़ा है। महिलाओं को धुआं मुक्त जीवन देने के लिए हमने उज्ज्वला LPG गैस कनेक्शन दिए, हमने फ्री मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए आयुष्मान योजना शुरू की। इन सभी योजनाओं के केंद्र में नारीशक्ति ही है। बता दें कि पीएम मोदी लोकसभा चुनाव से पहले पांच दिन के लिए दक्षिण भारत के दौरे पर हैं।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की क्या है वो 'शक्ति' जिसे लेकर पीएम मोदी ने किया पलटवार, कांग्रेस नेता को देनी पड़ी सफाई