गुजरातः पीएम मोदी अौर राहुल गांधी के वे 10 बयान जो चुनाव में दी नई दिशा
भाजपा की ओर से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैदान में थे तो कांग्रेस की कमान राहुल गांधी ने संभाल रखी थी। शब्दों के मायाजाल में चुनाव उलझा तो फिर नेताओं ने सारी मर्यादाएं भी लांघ दी।
नई दिल्ली/ अहमदाबाद(जेएनएन)। गुजरात के चुनाव परिणाम पर देश ही नहीं विदेशों की भी नजरें टिकी हैं। भाजपा व कांग्रेस ने इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। भाजपा की ओर से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैदान में थे तो कांग्रेस की कमान राहुल गांधी ने संभाल रखी थी। शब्दों के मायाजाल में चुनाव उलझा तो फिर नेताओं ने सारी मर्यादाएं भी लांघ दी। अाइए जानते हैं पीएम मोदी अौर राहुल गांधी की वो 10 बातें जो गुजरात चुनाव में एक अहम भूमिका निभाई।
पीएम नरेंद्र मोदी के चर्चित बयान
1.चाय बेची देश नहीं बेचूंगा।
2.जितना कीचड़ उछालोगे उतना कमल खिलेगा।
3.अटकाना, लटकाना, भटकाना कांग्रेस का स्वभाव।
4.गुजरात चुनाव विकासवाद वर्सेज वंशवाद के बीच।
5.नोटबंदी ने कांग्रेस का कमाऊ बेटा छीना।
6. ब्लू टूथ नहीं कांग्रेस ब्लू वहेल के गेम में फंसी।
7.कांग्रेस जातिवाद का जहर फैला रही है।
8. कुर्सी नहीं हिंदुस्तान की खुशी के लिए काम करते हैं।
9.गरीब परिवार से आता हूं इसलिए नीच कहा।
10.मोदी को हटाने के लिए पाकिस्तानी नेताओं से चर्चा।
राहुल गांधी के चर्चित बयान
1. विकास इनके झूठ के कारण पागल हो गया।
2. नोटबंदी, जीएसटी देश के अर्थतंत्र पर हमला।
3. वो गुस्सा करेंगे, हम प्यार मोहब्बत।
4. मोदी अब चांद पर प्लाट का वादा करेंगे।
5. जय अमित शाह जादा खा गया।
6. अमीरों ने पिछले दरवाजे से कालाधन किया सफेद।
7. गुजरात में हर वर्ग सरकार से नाराज।
8. गुजरातियों से मिला प्यार ताउम्र रखेंगे याद।
9. गुजरात में अंडर करंट।
10. जीएसटी की नई परिभाषा- गब्बर सिंह टैक्स
गुजरात चुनाव में वे 10 शब्द जो ट्रेंड में रहा
1. नीच
2. विकास पागल हो गया
3. गब्बर सिंह टैक्स
4. मसरूम
5. चाय
6. जीएसटी
7. नोटबंदी
8. अारक्षण
9. पाकिस्तान
10. सीडी कांड
यह भी पढ़ेंः Gujarat Election Results 2017: सच साबित होती भविष्यवाणी