Move to Jagran APP

मनमोहन सिंह का 86वां जन्मदिन आज, PM मोदी-राहुल ने दी बधाई

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 86 वर्ष के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Wed, 26 Sep 2018 10:56 AM (IST)Updated: Wed, 26 Sep 2018 12:26 PM (IST)
मनमोहन सिंह का 86वां जन्मदिन आज, PM मोदी-राहुल ने दी बधाई
मनमोहन सिंह का 86वां जन्मदिन आज, PM मोदी-राहुल ने दी बधाई

नई दिल्ली (जेएनएन)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 86 वर्ष के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। देश में आर्थिक सुधारों के सूत्रधार माने जाने वाले मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था।

loksabha election banner

उन्होंने जन्मदिन पर पीएम ने ट्वीट कर कहा, ' हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। मैं डॉक्टर मनमोहन सिंह के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।' जाहिर है कि अपने 10 वर्ष के कार्यकाल के दौरान मनमोहन सिंह की चुप्पी को लेकर कई सवाल उठे थे, लेकिन उनकी सादगी की विशेषता की हमेशा तारीफ हुई है।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई देते हुए लिखा, 'मनमोहन सिंह जी का जन्मदिन हमारे लिए सराहना करने का अवसर है। साथ ही राष्ट्र निर्माण में उनके कई वर्षों की निसंदेह सेवा और समर्पण को याद रखें। आपको जन्मदिन की ढेर सारी मुबारकबाद। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना करता हूं।'

गौरतलब है कि 2004 से 2014 तक मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। उनके शासन पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे थे। हालांकि,वे खुद हमेशा बेदाग ही रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.