Move to Jagran APP

Azadi Ka Amrit Mahotsav में टूटीं दलगत सीमाएं, दिल्ली सरकार ने झोंकी ताकत; बिहार और झारखंड में भी जोरशोर से चल रहे कार्यक्रम

Har Ghar Tiranga उत्तर प्रदेश में बसपा अध्यक्ष मायावती अपने समर्थकों से घरों पर झंडा फहराने की अपील कर चुकी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अगस्त क्रांति दिवस (नौ अगस्त) पर हर घर फहरे राष्ट्रध्वज तिरंगा अभियान का शुभारंभ कर चुके हैं।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 09:57 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 09:57 PM (IST)
Azadi Ka Amrit Mahotsav में टूटीं दलगत सीमाएं, दिल्ली सरकार ने झोंकी ताकत; बिहार और झारखंड में भी जोरशोर से चल रहे कार्यक्रम
देश मना रहा है आजादी का 75वां स्वतंत्रता दिवस

नई दिल्ली, जागरण न्यूज नेटवर्क। Har Ghar Tiranga: आजादी के अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) पर बने उल्लास के वातावरण से दलगत सीमाएं टूट गई हैं। सरकार और आम जनमानस के साथ विपक्ष दल भी अपने-अपने तरीके से भागीदारी कर रहे हैं। सत्तारूढ़ भाजपा के साथ प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने इसके लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। विभिन्न राज्यों में सत्तारूढ़ दल भी विशेष आयोजन कर रहे हैं।

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी संगठन देशभर में अभियान चला रहे हैं तो प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी राष्ट्रीय स्तर पर अपना अभियान चला रही है। उसने उत्तर प्रदेश में इसे आजादी गौरव यात्रा नाम दिया है तो हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में गौरव तिरंगा यात्रा निकाल रही है। मध्य प्रदेश में तिरंगा सम्मान यात्रा नाम दिया है।

योगी सरकार ने 4.5 करोड़ तिरंगा झंडा फहराने का रखा है लक्ष्य

उत्तर प्रदेश में बसपा अध्यक्ष मायावती अपने समर्थकों से घरों पर झंडा फहराने की अपील कर चुकी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अगस्त क्रांति दिवस (नौ अगस्त) पर 'हर घर फहरे राष्ट्रध्वज तिरंगा' अभियान का शुभारंभ कर चुके हैं। राज्य की योगी सरकार ने 4.5 करोड़ तिरंगा झंडा फहराने का लक्ष्य रखा है। यहां भाजपा नौ व 10 अगस्त को सभी 1918 मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाल चुकी है और अब हर घर तिरंगा फहराने में जुटी है।

केजरीवाल सरकार 14 अगस्त को करेगी 100 स्थानों पर कार्यक्रम

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार किसी भी तरह केंद्र से पीछे नहीं रहना चाहती। उसने बड़े स्तर पर कार्यक्रम के आयोजन किए हैं। 14 अगस्त शाम पांच बजे 100 स्थानों पर एक साथ कार्यक्रम होंगे, जिनमें स्कूली बच्चे भी भाग लेंगे। राज्य सरकार की 25 लाख तिरंगे बांटने की योजना है। उसने 115 फीट ऊंचाई के 480 और 166 फीट की ऊंचाई पर 20 तिरंगे लगाए हैं।

बिहार सरकार ने डेढ़ करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का रखा लक्ष्य

बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के बावजूद बिहार में सरकारी आयोजन तय कार्यक्रम के अनुसार चल रहे हैं। सरकार ने डेढ़ करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है और सभी विभागों की जवाबदेही तय कर दी है। झंडा बनाने का कार्य जीविका दीदी और बुनकर समितियों को दिया गया है। पंचायती राज विभाग इनके क्रय-विक्रय का कार्य देख रहा है। पर्यटन विभाग इंटरनेट मीडिया पर अभियान भी चलाएगा। शिक्षा विभाग सरकारी व निजी स्कूल-कालेजों के माध्यम से झंडा फहराना सुनिश्चित कराएगा।

पंजाब में कांग्रेस के नेताओं ने ट्विटर, वाट्सएप व फेसबुक पर अपनी डीपी बदली

झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं पूरे आयोजन की मानिटरिंग कर रहे हैं। उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा की खास सक्रियता नहीं दिख रही है, लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंकी हुई है। भाजपा जहां रैली, यात्रा और तिरंगा वितरण के कार्यक्रम कर रही है तो कांग्रेस तिरंगा गौरव यात्रा निकाल रही है। भाजपा शासित हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल आयोजन में विपक्ष की भागीदारी बढ़ाने के लिए सर्वदलीय बैठक कर चुके हैं। यहां आम आदमी पार्टी जरूर परिदृश्य से बाहर है। पंजाब में कांग्रेस के नेताओं ने ट्विटर, वाट्सएप व फेसबुक पर अपनी डीपी भी बदल ली है। शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डा. गुरप्रीत कौर भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुईं। जम्मू कश्मीर में भाजपा और कांग्रेस अपने-अपने स्तर पर तिरंगा यात्राएं निकाल रही हैं। पीडीपी और नेशनल कान्फ्रेंस तिरंगे के सम्मान की बात कर रहे हैं, लेकिन कोई आयोजन नहीं कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.