विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parliament: भाई राहुल के अंदाज में प्रियंका गांधी ने ली सांसद पद की शपथ, विपक्ष के हंगामे के बाद दोनों सदन स्थगित

By Agency Edited By: Mahen Khanna
Published: Thu, 28 Nov 2024 11:01 AM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2024 12:19 PM (IST)

Parliament winter Session Live शीतकालीन सत्र की शुरुआत काफी हंगामेदार रही है। विपक्ष ने पिछले दो दिनों से अदाणी और ...और पढ़ें

Parliament winter Session Live संसद पहुंची प्रियंका गांधी। (फोटो- एएनआई)
Parliament winter Session Live संसद पहुंची प्रियंका गांधी। (फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित।
  2. विपक्ष ने आज फिर संभल और अदाणी मामले पर मचाया शोर।

एजेंसी, नई दिल्ली। Parliament winter Session Live संसद के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। सत्र की शुरुआत काफी हंगामेदार रही है। विपक्ष ने पिछले दो दिनों से अदाणी और मणिपुर मुद्दे पर जमकर बवाल काटा है। इस बीच आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लोक सभा में संसद सदस्यता की शपथ ली।

हाथ में संविधान की किताब पकड़कर ली शपथ

वायनाड से चुनाव जीतीं प्रियंका गांधी ने संविधान की किताब हाथ में लेकर शपथ ली। प्रियंका के शपथ लेने से पहले कांग्रेस सांसदों ने बैठक की।  

राहुल ने भी इसी तरह ली थी शपथ

बता दें कि कुछ महीने पहली ही राहुल गांधी ने भी इसी तरह हाथ में संविधान की किताब पकड़कर शपथ ली थी। आज जब प्रियंका गांधी संसद में शपथ लेने पहुंची तो राहुल गांधी भी उनके साथ दिखे और दोनों काफी खुश थे। इस दौरान राहुल ने प्रियंका की फोटो भी खिचीं।

संसद की कार्यवाही स्थगित 

इस बीच विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा दोनों की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई है।