विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parliament Live: नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक स्थगित, ओम बिरला ने विपक्ष को दी नसीहत

Published: Fri, 20 Dec 2024 11:16 AM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2024 12:32 PM (IST)

Parliament winter session Live शीतकालीन सत्र आज समाप्त होने जा रहा है। आज संसद की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामे ...और पढ़ें

Parliament winter session Live संसद में विपक्ष ने किया हंगामा। (फोटो- पीटीआई)
Parliament winter session Live संसद में विपक्ष ने किया हंगामा। (फोटो- पीटीआई)

HighLights

  1. लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक तो वहीं राज्यसभा की 12 बजे तक स्थगित।
  2. सत्ता पक्ष और विपक्ष संसद के बाहर कर रहा प्रदर्शन।

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र आज समाप्त होने जा रहा है। आज संसद की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा किया, जिसके चलते लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक स्थगित कर दी गई।

वहीं, सदन के बाहर पक्ष-विपक्ष का संग्राम देखने को मिल रहा है। भाजपा सांसद जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, विपक्षी सांसद चौक से संसद की ओर मार्च कर रहे हैं।

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक स्थगित

उधर, आज जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाजी को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक स्थगित कर दी। वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित हो गई है।

इसी के साथ लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि विपक्ष को सदन की गरिमा को ध्यान में रखना चाहिए।

राहुल गांधी मार्च में शामिल नहीं

शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन आज भाजपा बीते दिन संसद में हुए धक्का मुक्की कांड को लेकर हमलावर है। वहीं, कांग्रेस ने भी भाजपा सांसदों पर धक्का देने के आरोप लगाए हैं।

भाजपा बोली- राहुल का हो निलंबन 

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल ने सदन का भी अपमान किया है। ओम बिरला को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। 

भाजपा नेता ने कहा कि मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजना चाहिए और जब तक फैसला नहीं आता तब तक राहुल गांधी को लोकसभा से निलंबित किया जाना चाहिए।